Delhi:आम आदमी पार्टी ने लगाया बड़ा आरोप, मंत्री आतिशी ने कहा- दिल्ली में पाइपलाइन काटने की हो रही है साजिश

Delhi News: दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ ही पेयजल संकट मंडरा रहा है। कई क्षेत्रों पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। इस बीच दिल्ली सरकार की जलमंत्री आतिशी का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली में पानी की दिक्कत बढ़ाने के लिए पाइपलाइन काटने की साजिश हो रही है। इस षड्यंत्र की वजह से साउथ दिल्ली में आज 25% पानी की कमी हुई है। मंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मुख्य वाटर पाइपलाइन को सुरक्षा देने का आग्रह किया है।

आतिशी ने एक्स पर लिखा कि कल दिल्ली जल बोर्ड की पेट्रोलिंग टीम को साउथ दिल्ली राइजिंग मेन पाइपलाइन में गढ़ी मेंडू ट्रांसफार्मर के पास बड़ी लीकेज मिली। जाँच पर पता चला कि 375mm के 5 बोल्ट और 12 इंच का एक बोल्ट किसी के द्वारा काटा गया था। ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में पानी की परेशानी बढ़ाने के लिए षड्यंत्र हो रहा है।

atishi 600 new jpg

आतिशी ने लिखा कि यह पानी की पाइपलाइन रिपेयर करने में दिल्ली जल बोर्ड को 6 घंटे लगे। शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक रिपेयर चला। इस दौरान साउथ दिल्ली की पानी की सप्लाई को बंद करना पड़ा। इसका नतीजा है कि तक़रीबन 25% कम पानी आज साउथ दिल्ली पहुँचा। यह कौन लोग हैं जो दिल्ली की पानी की व्यवस्था बिगाड़ने का षड्यंत्र कर रहे हैं?

इससे पूर्व जल संकट के मध्य जल मंत्री आतिशी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर समस्या दूर करने का आदेश दिया है। साथ ही, आवश्यकता के आधार पर पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जलापूर्ति बेहतर बनाने के लिए हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू से फोन पर बातचीत भी की है।

यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार के स्कूलों के 158 बच्‍चों ने निकाली जेईई एडवांस परीक्षा, आतिशी ने दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+