Delhi News: बजट को लेकर बोली मेयर शैली ओबरॉय, कहा-'जनता से चर्चा के बाद फाइनल होगा बजट'

Delhi News: दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि जब से नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। उसके बाद पहली बार हम हाउस में बजट पेश करने जा रहे हैं। कल 9 दिसंबर को सदन में बजट पेश किया जाएगा। बजट पेश करने से लेकर फाइनल करने तक की जो प्रक्रिया है। वह प्रक्रिया लगभग 2 महीने तक चलती है। लेकिन इस बार हम दिल्ली की जनता से बजट पर चर्चा करना चाहेंगे। दिल्ली की जनता की सलाह लेना चाहेंगे।

जनता से चर्चा के बाद होगा बजट फाइनल

मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि इस बार दिल्ली की जनता के साथ चर्चा के बाद बजट फाइनल किया जाएगा। जिन लोगों पर बजट का प्रभाव पड़ता है। मार्केट एसोसिएशन, युवा, महिलाएं, अनाधिकृत इलाकों की जनता, जेजे क्लस्टर की जनता, दिल्ली के ग्रामीण इलाकों के 360 गांव के प्रधान और तमाम पार्षदों के साथ इन दो महीना के दौरान हम 50 से 100 मीटिंग करने जा रहे हैं। इन तमाम लोगों के साथ चर्चा करने के बाद हम पारदर्शी तरीके से बजट को फाइनल करेंगे।

shaili obroy

ड्राफ्ट बजट कल होगा पेश

उन्होंने कहा कि कमिश्नर और अधिकारियों द्वारा जो ड्राफ्ट बजट बनाया है। वह कल पेश किया जाएगा। उसके बाद लगभग दो-चार बार हाउस होगा। स्टैंडिंग कमेटी का गठन अभी हो नहीं सका है। इसलिए सीधा हाउस में बजट पेश किया जाएगा। जनवरी माह में सबके साथ चर्चा करने के बाद दोबारा उसे पेश किया जाएगा। कल ड्राफ्ट बजट होगा। उसके बाद फाइनल बजट पेश किया जाएगा। इस बार पूरे पारदर्शी तरीके के साथ एमसीडी का बजट आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+