Delhi News: दिल्ली के कार्निवल रिजॉर्ट में भीषण आग, मौके पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के अलीपुर के एक रिजॉर्ट में भीषण आग लग गई। स्थिति पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित गति से आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। घटना के चलते रिसॉर्ट में भारी नुकसान की आशंका बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुकताबिक आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट आशंका व्यक्त की गई है।
राष्ट्रीय राजधानी में आग की घटना की सूचन पर मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियों के अलावा एंबुलेंस की भी तैनाती गई। रिजॉर्ट में आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें सड़क पर आती दिख रही हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लोगों को आग से दूर करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Recommended Video
हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई हैं। वहीं रिपोर्ट्स में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट आशंका व्यक्त की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications