Delhi News: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां
Delhi News: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में निकोलसन रोड पर ऑटो स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। खबर लिखे जाने तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विस के एडीओ सुमित कुमार ने कहा कि आग कश्मीरी गेट इलाके में लगी है। ऑटो स्पेयर पार्ट्स के सामान के अलावा प्लास्टिक और रबर के सामान में भी आग लग गई है। जिससे आग विकराल रूप धारण कर लिया। हमें रात 9.30 बजे आग लगने की कॉल मिली। फायर टेंडर की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सही समय पर पुलिस को जानकारी दी गई। जिससे आग पर काबू पा लिया गया।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- मुंबई: बीच सड़क पर धू-घूकर जलने लगा ट्रक, चलती गाड़ी में आग लगने से मचा हड़कंप, Video












Click it and Unblock the Notifications