मुंबई: बीच सड़क पर धू-घूकर जलने लगा ट्रक, चलती गाड़ी में आग लगने से मचा हड़कंप, Video
Fire Breaks Out in Moving Truck: महाराष्ट्र की राजजानी मुंबई में बड़ा हादसा सामने आया है। मुंबई के बोरीवली वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर देवीपाड़ा मेट्रो स्टेशन के पास एक वाहन में आग लग गई। यह आग सड़क पर जा रहे मिक्सर ट्रक में लग गई।
गनीमत है कि ट्रक ड्राइवर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। ट्रक ड्राइवर हल्का घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कस्तूरबा पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।

यह भी पढ़ें- Jabalpur News: सरकारी स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 37 बच्चों की बची जान












Click it and Unblock the Notifications