Mathura News: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस से टकराई कार, पांच लोग जिंदा जले
Bus Car Accident In Mathura Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मथुरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से बस टकरा गयी। इसके बाद इसमें आग लग गयी। इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित कार भी बस में टकरा गयी। जिससे कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गए। सीएम योगी ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मथुरा के थाना महावन क्षेत्र माइल स्टोन 116 पर यह हादसा हुआ है। बस के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लग गयी। इसी बीच तेज रफ्तार कार भी बस में जा घुसी। दोनों वाहनों में आग लगने से आस-पास अफरा तफरी मच गयी। बस और कार में सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। लेकिन जब तक कोई सहायता की जाती और आग पर काबू पाया जाता, तब तक कार सवार पांच लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों के त्वरित इलाज कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।
एसएससी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बस और कार के आपस में टकारने से दोनों वाहनों में आग लग गयी। पांच लोगों के मरने की संभावना है। शवों का शिनाख्त अभी नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications