Delhi News: दिल्ली सरकार खोलेगी ड्राइविंग स्कूल, बसें चलाना सीखेंगी महिलाएं

Delhi: दिल्ली सरकार जल्द ही ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल शुरू करेगी। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मलिकपुर गांव में दिल्ली सरकार ने इसे शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह स्कूल अत्याधुनिक तकनीक युक्त होगा।

arvind kejriwal

मिली जानकारी के मुताबिक परिवहन विभाग ने इस ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल को 36.74 करोड़ की लागत से तैयार करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। यहां भारी से लेकर हल्के वाहनों तक को चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रथम चरण में इसे भारी वाहन चालकों के लिए शुरू किया जाएगा।

दिल्ली सरकार यहां भारी मोटर वाहन (एचएमवी) लाइसेंस प्राप्त करने के लिए महिलाओं को भी ट्रेनिंग देगी। महिलाओं को पूर्ण प्रशिक्षण के बाद शासन की बसों को चलाने का मौका दिया जाएगा। यहां विशेषज्ञों द्वारा महिला चालकों को कौशल परीक्षण सहित योग्यता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें कक्षा प्रशिक्षण और बस ड्राइविंग दोनों शामिल हैं। महिला चालकों को बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान पर अतिरिक्त प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक अभी इस ˆकाम के लिए सरकार ने निजी कंपनियों से करार किया हुआ है जहां दिल्ली सरकार की बसों के लिए भी चालकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे स्कूल लोनी रोड, बुराड़ी और सराय काले खां में बीते कई सालों से चल रहे हैं। मगर अब बनने वाला यह स्कूल दिल्ली सरकार का अपना स्कूल होगा।

यह भी पढ़ें दिल्ली जल बोर्ड पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, सीएम केजरीवाल ने दिया ऑडिट का आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+