Delhi News: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने हरियाणा में फ्री एजुकेशन पर उठाए सवाल, कहा-'शिक्षा सबकी फ्री होनी चाहिए
Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 1 लाख 80 हजार तक वार्षिक आय वाले परिवार की बेटियों को कॉलेज में मुख्य शिक्षा देने के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा तो सबकी फ्री होनी चाहिए। पूरी फ्री होनी चाहिए और अच्छी होनी चाहिए। इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे को अच्छी और मुफ्त शिक्षा का अधिकार है।
आप की लोकप्रियता से डर गए सीएम खट्टर
प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर आप और अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डर गए हैं। दिल्ली में हुई शिक्षा क्रांति को देखते हुए हरियाणा के लोग भी दिल्ली जैसे स्कूलों और फ्री शिक्षा की मांग कर रहे हैं। सीएम खट्टर हरियाणा में शिक्षा के लिए कुछ भी नहीं कर सके। इसलिए आनन-फानन में शिक्षा पर चुनावी घोषणा कर रहे हैं। आज जब चुनाव में हर दिख रही है तो इनको शिक्षा याद आ रही है।

सीएम ने पिछले 9 सालों में कुछ नहीं किया
गुप्ता ने कहा कि पिछले 9 साल से खट्टर सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं। तब इन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कदम क्यों नहीं उठाया। सीएम खट्टर शिक्षा की बात कर रहे हैं। जबकि हरियाणा में सरकारी स्कूल में मूलभूत सुविधाओं का भी टोटा है और सरकारी स्कूलों की हालत खस्ता है। प्रदेश के 131 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा नहीं है। 236 स्कूलों में बिजली कनेक्शन ही नहीं है। 538 स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय नहीं है और 1047 स्कूलों में लड़कों के लिए शौचालय नहीं है। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए 8240 क्लास रूम की जरूरत है। 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।
ढांडा ने भी साधा निशाना
आप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री खट्टर द्वारा वार्षिक आय 1 हजार 80 हजार तक के परिवारों की बेटियों की फ्री शिक्षा को लेकर की गई। घोषणा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि फ्री शिक्षा सबका अधिकार है। इस दायरे में नहीं बांधना चाहिए। शिक्षा तो सब की फ्री ही होनी चाहिए। पूरी फ्री होनी चाहिए और अच्छी होनी चाहिए। इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का अधिकार है। आम आदमी पार्टी की सरकार में सबको मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती है। उन्होंने कहा कि गरीबों के बच्चे कैसे आगे बढ़े। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को 25 और भाजपा को 9 साल दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications