Delhi News: सीएम केजरीवाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 812 उर्स पर भेजी चादर, अमन चैन का दिया संदेश
Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश में अमन चैन और तरक्की के लिए सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 812 वार्षिक उर्स पर चादर भेजी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा भेजी गई यह चादर दिल्ली स्टेट उर्स कमेटी द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर पेश की जाएगी।सीएम अरविंद केजरीवाल ने चादर भेजकर देश में आपसी भाईचारे अमन चैन और तरक्की के लिए कामना की है। दिल्ली सीएमओ द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है।
सीएम केजरीवाल ने चादर के साथ भेजे संदेश में कहा है कि देशभर में सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा मिलना चाहिए। इससे देश मजबूत होता है। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती ने यही संदेश दिया है। उन्होंने कामना की है कि दिल्ली के साथ-साथ पूरे भारत में रहने वाले लोगों की जिंदगी आसान हो।

सरकारें लोगों के लिए काम करें और लोगों की जिंदगी को आसान बनाएं। सीएम ने कामना की है कि दिल्ली और पूरे देश की तरक्की हो और भारत पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करें। चादर को दिल्ली स्टेट उर्स कमेटी के अध्यक्ष एफआई इस्माइली के अलावा परवेज नूर, मुहम्मद इस्लामुद्दीन, वकार खान भोपाली, अजमल इकबाल, फहीमुद्दीन सैफी, इमरान, आबिद अली, मारूफ समेत कमेटी के अन्य सदस्य पेश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications