बिल्डर की पत्नी को मारकर खुद को मार दी गोली, पढ़िये खौफनाक हादसे की इनसाइड स्टोरी

Woman shot in Delhi: कई बार ऐसे अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं, जिनपर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके से उस वक्त हैरान करने वाला मामला सामने आया, जब 23 साल के एक युवक ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

महिला को सरेआम मारी गोली
युवक ने 42 साल की महिला को जब गोली मारी, तो घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गया और थोड़ी देर के बाद उसने खुद को गोली मारकर जान दे दी।

Delhi crime

युवक ने कर ली आत्महत्या
मामला काफी हैरान कर देने वाला है क्योंकि युवक ने महिला को गोली मारने के बाद अपनी भी जान दे दी। मामला सामने आते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी।

कैसे हुई थी जान-पहचान?
हैरान करने वाले इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि 23 साल का आरोपी आशीष रेनू गोयल नाम की महिला को जानता था और दोनों साथ में जिम भी जाया करते थे। आरोपी और महिला की आपस में दोस्ती थी।

खून में लथपथ महिला ने मांगी मदद
महिला की बात करें तो मृतक महिला की पहचान रेनू गोयल के रूप में हुई है। पहले 23 साल के आरोपी आशीष ने महिला की कनपटी पर बंदूक रखकर उसे मार डाला और फिर घर जाकर खुद को बंदूक से उड़ा दिया। महिला का पति बिल्डर है। बताया जा रहा है कि महिला के जब गोली लगी तो वो लहूलुहान अवस्था में पुलिस मदद की गुहार लगाने लगी। मौके पे मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+