Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट की मौत के बाद एक्शन में सरकार, अब बदलेगी इमरजेंसी प्रोटोकॉल
Delhi News: सरकार ने दिल्ली में हाल ही में एक पायलट की कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु के बाद, हवाई अड्डों पर मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए अपनाई जाने वाली मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) की दोबारा समीक्षा करने का निर्णय लिया है।
यह घटना उस समय हुई जब एयर इंडिया एक्सप्रेस के 36 वर्षीय फर्स्ट ऑफिसर ने 9 अप्रैल को विमान लैंड करने के कुछ ही मिनटों बाद दम तोड़ दिया था।

मौजूदा स्वास्थ्य नियमों की होगी समीक्षा
गरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) अब पायलटों के लिए लागू मौजूदा स्वास्थ्य नियमों और एयरलाइनों द्वारा अपनाई जा रही इमरजेंसी प्रक्रियाओं की समीक्षा करेगा। इस घटना ने पायलटों की स्वास्थ्य जांच, ऑपरेशनल स्ट्रेस, और खासकर टर्नअराउंड टाइम्स जैसे मुद्दों को फिर से गंभीरता से देखने की आवश्यकता को जन्म दिया है।
पायलटों का आरोप...मंत्रालय का इनकार
हालांकि, कुछ पायलटों ने आरोप लगाया कि सह-पायलट थकान से जूझ रहे थे, लेकिन मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बात से इनकार किया। उन्होंने बताया कि सह-पायलट ने केवल दिल्ली-श्रीनगर-दिल्ली सेक्टर उड़ाया था और पिछले सात दिनों में उनकी कुल ड्यूटी घंटे 11 घंटे 40 मिनट ही थे।
इसके अलावा, 'पायलट को समय पर एम्बुलेंस मिली और वह अस्पताल पहुंचने तक होश में था, लेकिन बाद में वहां उसकी हालत बिगड़ गई और वह नहीं बच सका।'
ये भी पढ़ें Delhi Old Vehicles: दिल्ली में नहीं मिलेगा पेट्रोल! पुराने वाहनों को ईंधन नहीं देने की नीति जल्द होगी लागू
स्वतंत्र जांच की उठी मांग
पूर्व पायलट और मार्टिन कंसल्टिंग के संस्थापक मार्क डी मार्टिन ने इस मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की। उन्होंने कहा, 'पायलट थकान, हाई-ऑल्टिट्यूड ऑपरेशंस के प्रभाव, सर्जरी के बाद की उड़ान प्रतिक्रियाओं, और वायुसेना के मेडिकल परीक्षणों की प्रभावशीलता जैसे पहलुओं पर प्रकाश डालना आवश्यक है।'
मार्टिन ने आगे कहा कि, 'SOPs की समीक्षा इस तरह से होनी चाहिए जिससे पारदर्शिता बनी रहे और ऐसी दुखद घटनाओं में स्पष्टता बनी रहे।' साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि एयरलाइन, नियामक और पायलट यूनियनों के बीच दोषारोपण से बचा जाना चाहिए और जांच के निष्कर्षों को प्रशिक्षण में शामिल किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें Delhi News: क्रिकेट खेल कर वापस लौट रहे शख्स की स्कूटी में कार ने मारी टक्कर, फ्लाईओवर से गिर कर युवक की मौत












Click it and Unblock the Notifications