Delhi News: क्रिकेट खेल कर वापस लौट रहे शख्स की स्कूटी में कार ने मारी टक्कर, फ्लाईओवर से गिर कर युवक की मौत

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। शहर के पीरागढ़ी फ्लाईओवर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। क्रिकेट खेल कर वापस लौट रहे शख्स की स्कूटी में एक कार ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार ने उस दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिस पर वह व्यक्ति सवार था। यह घटना शनिवार (12 अप्रैल) को शाम लगभग 7:45 बजे नवजीवन अस्पताल के पास हुई।

Delhi News

ये भी पढ़ें डमी टिकट, असली ठग: Delhi में फर्जी फ्लाइट टिकट रैकेट का भंडाफोड़, सोशल मीडिया पर बेच रहे थे 'डमी उड़ानें'

जानिए पूरा मामला

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 21 से 23 वर्ष की उम्र के तीन युवक दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में क्रिकेट मैच खेलने के बाद पलम कॉलोनी लौट रहे थे। नवजीवन अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर जब उनमें से एक को वीडियो कॉल आई, तो उन्होंने स्कूटर रोक दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने खड़े स्कूटर को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। उसे तुरंत जयपुर गोल्डन अस्पताल, रोहिणी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना में 2 युवक घायल

वहीं इस घटना में अन्य दो युवक भी घायल हुए हैं और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और दोनों घायल युवक सभी दिल्ली के पलम कॉलोनी के निवासी हैं। इस संबंध में मंगोलपुरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। इस मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की CM का अनोखा अंदाज़, सड़क पर गायें देख खुद उतरीं, हाथ जोड़ कर की खास अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+