Delhi में 67वें ‘नेशनल स्कूल गेम्स’ का शुभारंभ, खेलमंत्री आतिशी ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

Delhi News: दिल्ली सरकार की खेल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को छत्रसाल स्टेडियम में 67वें नेशनल स्कूल गेम्स का शुभारंभ किया। ज्ञात हो कि केजरीवाल सरकार का शिक्षा निदेशालय इस वर्ष इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। इस आयोजन में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य बोर्डों सहित देश की कुल 44 इकाइयों के खिलाड़ी अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

delhi news
नेशनल स्कूल गेम्स उद्घाटन के मौके पर आतिशी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए खेल भी पढ़ाई जितना ही अहम है। मंत्री आतिशी ने इस दौरान सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे भरोसा है कि ये खेल हमारे युवाओं में जुनून पैदा करेंगे।

दिल्ली सरकार की खेल आतिशी ने कहा कि जब छात्र खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, तभी उनका सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारे शैक्षिक पाठ्यक्रम में खेलों को शामिल करना राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है, यह न केवल फिजिकल फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि हमारे युवा खिलाड़ियों में टीम वर्क, अनुशासन जैसे जरूरी स्किल्स को भी विकसित करता है। खेल हमारे समाज में स्वस्थ और प्रतिस्पर्धी टीम तैयार करता है।

आतिशी ने यह भी भी कहा कि खिलाड़ी बनना कोई आसान उपलब्धि नहीं है। जब हम दर्शकों के तौर पर नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु और मैरी कॉम जैसे एथलीटों को भारत के लिए मेडल जीतते हुए देखते हैं, तो हम उस खास दिन पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को याद करते हैं, लेकिन उसके पीछे की उनकी सालों की मेहनत को नहीं देख पाते हैं। उन्होंने आगे जोड़ा कि इसके लिए समर्पण की जरूरत होती है.,चाहे वह भाला फेंकने वाला हो, मुक्केबाजी हो, पहलवानी, क्रिकेट या तैराकी हो।

यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार का जल निकासी सुधार अभियान जारी, मंत्री आतिशी ने किया कई इलाकों का दौरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+