दिल्ली सरकार का जल निकासी सुधार अभियान जारी, मंत्री आतिशी ने किया कई इलाकों का दौरा

Delhi News: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी लगातार आम जनता के बीच पहुंचकर जल निकासी से जुडी समस्याओं की जानकारी हासिल कर रही हैं। इस दौरान उन्हें जो भी समस्याए दिखाई दे रही हैं,उसके निपटारे के लिए तत्काल अधिकारियों को निर्देशित कर रही हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली के चितला बाजार और नेहरू हिल जेजे कॉलोनी में निरिक्षण करने के बाद समस्याओं को दूर करने की बात कही।

delhi news

मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनता से मिल रही सीवर शिकायतों के मद्देनजर चितला गेट, चावड़ी बाजार और नेहरू हिल जे.जे. कॉलोनी में निरीक्षण किया। यहाँ जल बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम जनता को भुगतना पड़ रहा है। गलियों में सीवर का पानी बह रहा है, गंदगी के कारण लोग परेशान है।

उन्होंने आगे लिखा कि अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए है- सीवर की बदहाली के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाए। साथ ही तकनीक और एक्सपर्ट्स की मदद से इलाके से सीवर की समस्या को जल्द दूर किया जाए। सीवर सुविधा जनता की बुनियादी जरूरत है,इसमें लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें गवर्नेंस में जनता के सुझाव को शामिल कराना CM केजरीवाल की प्राथमिकता: आतिशी मार्लेना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+