दिल्ली: सुंदर नगरी में युवक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

दिल्ली: सुंदर नगरी में युवक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

दिल्ली, 02 अक्टूबर: देश की राजधानी दिल्ली में एक 25 वर्षीय युवक की तीन हमलावरों ने चाकू से गोदकर निर्मतापूर्वक हत्या कर दी। इस दौरान लोग दूर खड़े हुए देखते रहे, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने कुछ देर बात ही तीन हत्यारोपी आलम, बिलाल और फैजान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Delhi News: 25-year-old Manish lost life in Sunder Nagri area, three youths caught by police

यह वारदात दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी की है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सुंदर नगरी में शाम करीब 7:40 के आसपास की है। मृतक युवक का नाम मनीष है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ चल रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।

उत्तर पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि सुंदर नगरी में बदमाशों ने एक युवक पर चाकुओं से वार किया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया है। जहां, डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। वारदात की जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसमें तीन आरोपियों को भीड़-भाड़ वाली सड़क पर चाकू लेकर मनीष के पास आते देखा जा सकता है। तीनों आरोपी मनीष को घेर लेते हैं।

इस दौरान तीनों आरोपी मनीष पर चाकू से हमला कर देते है। लेकिन सभी यह वारदात होते देखते रहते हैं और मृतक को बचाने के लिए कोई कुछ नहीं करता। यहां तक की एक शख्स कुर्सी पर बैठकर यह पूरी वारदात देखता रहता है। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+