Delhi New CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

Delhi New CM: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो चुका है। पार्टी दफ्तर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई है। विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर सर्वसम्मति से फैसला किया गया है।

बीजेपी विधायक दल का नेता रेखा गुप्ता को चुना गया है। ऐसे में सीएम के ऐलान के बाद अब वो बुधवार (20 फरवरी) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। मालूम हो कि रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं। सीएम के नाम के ऐलान के लिए बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Delhi CM Rekha Gupta

20 फरवरी को नए सीएम का शपथ ग्रहण

नए सीएम के ऐलान के बाद शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम 4:30 बजे रामलीला मैदान में होगा। पार्टी के एक शीर्ष सूत्र बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, एनडीए नेता, केंद्रीय मंत्री और अन्य प्रमुख हस्तियां समारोह में शामिल होंगी।

धर्म गुरु, साधु संत भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

शपथ समारोह से पहले संगीत और गीतों से युक्त एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। समारोह में लगभग 30,000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। शपथ समारोह में आरएसएस के नेता और आध्यात्मिक धर्म गुरु भी शामिल होंगे। उद्योगपतियों, मशहूर हस्तियों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है, दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए तैनात अन्य राज्यों के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।

लाडली बहना, दिल्ली के किसान भी आमंत्रित

शपथ ग्रहण समारोह में लाडली बहना, दिल्ली के किसान और करीब 30,000 मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया है। तैयारियों के बारे में बात करते हुए भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने बताया कि, राम लीला मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। यह समारोह एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम होने की उम्मीद है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

सीएम की रेस में इन लोगों के नाम थे शामिल

वहीं दिल्ली के सीएम की रेस में विजेंदर गुप्ता, रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और आशीष सूद का नाम शामिल है। भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बना रही है। 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे हुए जिसमें भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटें जीत सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+