Delhi New CM: चुने हुए MLA को ही मिले मुख्यमंत्री पद का ताज, BJP के अंदर से ही उठी आवाज, किसे मिलेगा मौका?

Delhi New CM: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री पार्टी के निर्वाचित विधायकों में से ही किया जाना चाहिए,यह मांग भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक धड़े की ओर से सोमवार को उठाई गई। यह बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली के शीर्ष पद के संभावित दावेदारों को लेकर चर्चा जोरों पर है।

बीजेपी ने 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बाहर कर दिया है। इस चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है,जिसके परिणाम शनिवार को घोषित किए गए थे।

delhi new cm

Delhi CM Candidate: चुने गए एमएलए से ही हो मुख्यमंत्री- भाजपा सांसद

बीजेपी के उत्तर-पश्चिम दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंडोलिया ने कहा,'नए मुख्यमंत्री का चुनाव नव-निर्वाचित पार्टी विधायकों में से किया जाना चाहिए।' उन्होंने यह भी बताया कि इन विधायकों में कई अनुभवी नेता शामिल हैं,जिनमें दिल्ली बीजेपी के दो पूर्व अध्यक्ष,पार्टी के एक राष्ट्रीय सचिव और कई पूर्व राज्य पदाधिकारी शामिल हैं,जो लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

एक अन्य वरिष्ठ दिल्ली बीजेपी नेता ने भी इसी मांग को दोहराया और कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए किसी विधायक को चुना जाना जनादेश का सम्मान होगा। उन्होंने पुराने उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा को 2008 के दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया था। हालांकि,जब पार्टी चुनाव हार गई, तो उन्होंने लोकसभा की अपनी सीट छोड़कर विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाने का निर्णय लिया था।

Delhi New CM: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने की संभावना

बीजेपी नेताओं के अनुसार, सरकार गठन की प्रक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा से लौटने के बाद, 15 फरवरी के आसपास शुरू होगी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को उपराज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा था, ताकि पार्टी के निर्वाचित विधायकों के साथ चर्चा की जा सके।

बीजेपी ने 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की है और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के 10 साल के राजनीतिक दबदबे को समाप्त कर दिया है। अब पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं,जिसमें जाति, समुदाय और क्षेत्रीय संतुलन जैसे विभिन्न फैक्टर को ध्यान में रखा जा रहा है।

Delhi CM Candidate: अगले मुख्यमंत्री के तौर पर इन विधायकों का सामने आ रहा है नाम

नव-निर्वाचित विधायकों में से कुछ प्रमुख नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें बीजेपी के जाट चेहरे प्रवेश वर्मा, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को हराया, पूर्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

इसके अलावा,जनकपुरी से निर्वाचित वरिष्ठ नेता आशीष सूद और उत्तम नगर से पवन शर्मा भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं। कुछ नेताओं का मानना है कि पार्टी महिला विधायकों पर भी दांव लगा सकती है,जिनमें रेखा गुप्ता और शिखा राय के नाम प्रमुख हैं। पूर्वांचली नेता और लक्ष्मी नगर से विधायक अभय वर्मा का नाम भी इस सूची में जोड़ा जा रहा है।(इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+