Delhi Election Results 2025: 'हम BJP का समर्थन करेंगे....' AAP विधायक के बयान से टेंशन में केजरीवाल
Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में हार के बाद AAP के विधायकों के टूटने का डर है। इसी को देखते हुए केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने रविवार (9 फरवरी 2025) को दिल्ली के सभी नवनिर्वाचित AAP विधायकों के साथ बैठक की। इसी बीच किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से आप के विजयी उम्मीदवार अनिल झा ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसकी चर्चा अब तेजी से हो रही है।
इस मुद्दे पर AAP करेगी BJP का समर्थन
अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के बाद वापस लौटे विधायक अनिल झा ने कहा कि वह रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की कोशिश करेंगे। साथ ही सरकार द्वारा जनता को लाभ पहुंचाने वाली पहलों का समर्थन करेंगे। यमुना नदी को साफ करने की भाजपा की हालिया वादे पर बोलते हुए झा ने व्यंग्यात्मक रूप से कहा कि AAP इस प्रयास में सत्तारूढ़ BJP को अपना समर्थन देगी।

'हम उनका समर्थन करेंगे ताकि वे....'
विधायक अनिल झा ने तंज कसते हुए आगे कहा, "कुछ भाजपा नेताओं ने कहा है कि वे 5-7 महीनों में यमुना नदी को साफ करेंगे और फिर नदी में डुबकी लगाएंगे। हम भी उनका समर्थन करेंगे ताकि वे यमुना नदी में डुबकी लगा सकें। उन्होंने कहा, "भाजपा केंद्र, हरियाणा, यूपी में सत्ता में है। इसलिए अब उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे 5-7 महीनों में यमुना नदी को साफ करें।"
यमुना नदी को साफ करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी- BJP
इससे पहले, रविवार को भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में बनने के बाद भाजपा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी यमुना नदी को साफ करना होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा सरकार के लिए एजेंडा तय किया है और आश्वासन दिया है कि पार्टी द्वारा की गई हर घोषणा को लागू किया जाएगा।
खंडेलवाल ने कहा, "कल प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार का एजेंडा तय किया। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करते हैं मां यमुना की सफाई भाजपा सरकार की मुख्य जिम्मेदारी होगी.
ये भी पढ़ें Delhi New CM Race: केजरीवाल के 'शीशमहल' में नहीं रहेंगे BJP के CM, जानिए इस बंगले का क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications