Weather Update: क्या दिल्ली-NCR में आज होगी बारिश? जानें UP और बिहार के मौसम का हाल
Weather Update: मार्च के महीने में देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। शुरुआती 7 दिनों में बारिश देखने को मिली। इसके बाद, लगातार कई दिनों तक मौसम में गिरावट दर्ज की गई। जिसके कारण सुबह और रातें सर्द बनी हुई हैं। वहीं, दोपहर तक मौसम फिर से गर्म हो जाता है। पहाड़ी इलाकों में अभी भी बर्फबारी जारी है।
मौसम विभाग ने पहले ही 10 से 12 मार्च के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की आशंका जताई है। जिससे उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। जिसके चलते दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विभाग की मानें तो, 12 मार्च को दिल्ली- एनसीआर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, 13 मार्च को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, यूपी के पश्चिमी इलाकों में 11 से 14 मार्च और मैदानी इलाकों में 13 मार्च को बारिश के आसार हैं। बिहार की बात करें तो, राज्य में 5 दिनों को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।
Recommended Video
बारिश के बाद पसीने वाली गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, बूंदाबांदी की वजह से आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। जिसके कारण होली पर्व से पहले ही पसीने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 31 मार्च से पहले ही गर्मी अपना एहसास लोगों को करा देगी।












Click it and Unblock the Notifications