Delhi-NCR Rain: जनवरी ने जाते-जाते दिया ठंड का डबल डोज! कोहरा फिर तेज बारिश, जानें अगले 24 घंटे का हाल?

Delhi-NCR Rain: जनवरी के आखिरी दिन यानी 31 तारीख दिल्ली-एनसीआर वासियों के लिए सबसे सर्द बन गई। बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। उसके बाद दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर हल्की बारिश हुई। वहीं, दिन ढलने के साथ ही ठंड और बढ़ती गई। शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर तेज बारिश हुई। बारिश की बूंदों ने कोहरे को जरूर दूर कर दिया। लेकिन, हवा में नमी के कारण सर्दी बढ़ गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही बारिश का अनुमान लगाया था। मौसम विभाग ने बताया था कि दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30-40 किलोमीटर तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ दिनों की राहत के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट होने की संभावना है।

Delhi Rain

इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
दिल्ली (मुंडाका, पंजाबी बाग, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, आयानगर, डेरामंडी) और एनसीआर के (गुरुग्राम) झज्जर के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया था।

क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली (नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, रोहिणी, बादिली, करावल नगर, सीमापुरी, राजीव चौक, सफदरजंग, लोदी रोड), एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ) के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, फरीदाबाद) गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा (हरियाणा) मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, हस्तिनापुर, चांदपुर, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर ( यूपी) अगले 2 घंटों के दौरान बारिश के आसार है।

दो फरवरी को भी बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी में 2 फरवरी तक घने कोहरे की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। गुरुवार को भी शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने, मध्यम से घना कोहरा और बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली बारिश और मौसम पूर्वानुमान
बुधवार को जारी सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 2 फरवरी को इसके 6 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है। इस बीच, घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि लगभग 300 उड़ानों में देरी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+