Delhi Rain LIVE: MP के कई जिलों में आज ओलावृष्टि की आशंका है
दिल्ली बारिश मौसम लाइव अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई भारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, हालांकि बारिश के कारण दिल्ली का आबोहवा एकदम साफ हो गई है। दिल्ली में आज भी दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, इसपर जानें हर अपडेट

LIVE Feed
दिल्ली में 28 मई तक नहीं चलेगी लू
आईएमडी के अधिकारी आरके जेनामणि ने कहा, ''दिल्ली एनसीआर में आज 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के साथ मध्यम आंधी चली। न केवल दिल्ली बल्कि उत्तर-पश्चिम भारत के एक बड़े क्षेत्र को कवर करते हुए तापमान में 8-12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। 28 मई तक दिल्ली में कोई लू की स्थिति नहीं।''
उड़ाने भी हुई प्रभावित
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह मौसम की स्थिति के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। हवाईअड्डा अधिकारियों ने यात्रियों से अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा,खराब मौसम के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग ने दी ये जरूरी जानकारी
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह के गर्मी के तूफान असामान्य नहीं हैं। हालांकि, दिल्ली में इस साल इतनी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं देखी गई है कि इतनी बारिश या ऐसी तेज हवाएं आ सकें। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सर्तक रहने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications