Delhi AQI Today: हर दिन खतरनाक हो रहा दिल्ली का AQI, आज आपके इलाके में कितनी जानलेवा है हवा?
Delhi AQI Today: दिल्ली की ठंडी सुबहें अब सिर्फ कंपकंपी ही नहीं, बल्कि सांसों में घुलते खतरों के साथ लौट आई हैं। 5 दिसंबर की सुबह राजधानी ऐसी धुंध में लिपटी दिखी, जिसमें ठंड की नमी से ज्यादा प्रदूषण का जहर मिला हुआ था। हवा इतनी भारी महसूस हुई कि लोग घर से निकलते ही आंखों में जलन और गले में खराश तक महसूस करने लगे।
तापमान में अचानक गिरावट और ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से हवा की गुणवत्ता रातों-रात बिगड़ गई। राजधानी एक बार फिर 'बहुत खराब' श्रेणी की जहरीली हवा में घिर गई। आने वाले वीकेंड में भी मौसम और हवा दोनों मुश्किलें कम होने के संकेत नहीं दे रहे हैं।

सुबह राजधानी का AQI करीब 324 रहा, जो सीधे 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। पिछले कुछ दिनों में प्रदूषण में थोड़ा सुधार दिखा था, लेकिन मौसम बदलने, ठंडी हवा चलने और ट्रैफिक बढ़ने से हालात फिर खराब हो गए। शाम के समय पीक ट्रैफिक के दौरान धुआं और धूल तेजी से बढ़ी, जिससे AQI रात भर खराब स्थिति में बना रहा।
विभिन्न इलाकों में AQI बहुत खराब
दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में भी हालात चिंताजनक रहे। डॉ कर्णी शूटिंग रेंज पर AQI 345 दर्ज हुआ, द्वारका सेक्टर 8 में 344, ITO पर 323, जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम के पास 328 और मुंडका में 364 तक पहुंच गया। ये सभी आंकड़े 'बहुत खराब' के ऊपरी स्तर में आते हैं, जो दिल्ली की हवा की स्थिति को बेहद गंभीर दिखाते हैं।
ये भी पढ़ें: AQI Alert: जहरीली हवा की 'साइलेंट किलिंग’ शुरू! फेफड़ों के बाद अब इस ऑर्गन पर हमला, डॉक्टर भी हैरान
उच्चस्तरीय बैठक में प्रदूषण पर चर्चा
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोक निवास में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में धूल रोकने, मलबा तुरंत हटाने और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला अधिकारियों को यह भी कहा गया कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी में लापरवाही करे तो उसकी ACR तक दर्ज की जा सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली हर साल इस संकट का सामना करती है, इसलिए जरूरत है कि स्थायी और मजबूत समाधान तैयार किया जाए ताकि नागरिकों को बार-बार इस परेशानी से न गुजरना पड़े। सरकार ने साफ संकेत दिए कि आने वाले दिनों में जांच और कार्रवाई दोनों सख्त होंगी।
तापमान में गिरावट, सर्दी ने भी बढाई कठिनाई
दिल्ली में प्रदूषण के साथ-साथ ठंड भी तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को सीजन का दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान 23.7°C रहा, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6°C तक पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है। इसके चलते मौसम विभाग ने 6 दिसंबर के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है।
IMD के अनुसार 5 दिसंबर को भी पूरे दिन ठंडी हवाएं चलेंगी। 6 से 10 दिसंबर के बीच मौसम में शैलो फॉग रहने का अनुमान है। इन दिनों दिन का तापमान 24-25°C और रात का तापमान 8-9°C के आसपास रहेगा। इससे साफ है कि वीकेंड तक दिल्ली की ठंड लगातार बढ़ती रहेगी।
स्वास्थ्य पर खतरा, सावधानी जरूरी
'बहुत खराब' AQI के दौरान लोगों को लंबे समय तक बाहर रहने से बचने की सलाह दी जाती है। PM2।5 और PM10 के स्तर काफी ऊंचे हैं, जो सीधे सांस की नली और फेफड़ों को प्रभाव करते हैं। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सतर्कता की जरूरत है।
विशेषज्ञों के अनुसार रेस्पिरेटरी बीमारी, अस्थमा, हार्ट की समस्या और एलर्जी वाले लोगों पर प्रदूषण का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में मास्क पहनना, घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना और सुबह-सुबह बाहर कम निकलना जरूरी है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications