Auto Taxi Strike: आज से दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स की 2 दिन की हड़ताल, जानिए क्या है मांग?
Delhi-NCR Auto Taxi Strike Today: 21 अगस्त को भारत बंद के बाद अब ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल होने जा रही है। दिल्ली में दो दिन सड़कों पर ऑटो और टैक्सी नजर नहीं आएगी। दिल्ली-एनसीआर में 22 और 23 अगस्त को ऑटो और टैक्सी चालक हड़ताल पर रहेंगे।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक हड़ताल के दौरान करीबन चार लाख परिवहन वाहनों के सड़कों पर ना उतरने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली के नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसपोर्ट के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली एनसीआर के 15 से ज्यादा ऑटो, टैक्सी चालक यूनियन ने दो दिन की संयुक्त हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते ऑटो, टैक्सी और ऐप बेस्ड कैब सर्विस भी प्रभावित रहेगी।
Recommended Video
इन यूनियन का हड़ताल को समर्थन
बता दें कि टैक्सी चालक सेना यूनियन, दिल्ली ऑटो तिपहिया ड्राइवर यूनियन, राजधानी टूरिस्ट ड्राइवर यूनियन समेत दिल्ली- एनसीआर के 15 से ज्यादा प्रमुख ऑटो, टैक्सी चालक संघ ने दो दिन की संयुक्त हड़ताल की घोषणा की है।
बताया जा रहा है कि इस दौरान एक लाख ऑटो और 4 लाख टैक्सियां, जिनमें एक लाख से ज्यादा कैब हैं वे सड़कों पर नहीं दिखेंगी। साथ ही जंतर-मंतर पर 22 अगस्त को चालकों का धरना प्रदर्शन भी है।
आखिर क्यों कर रहे हड़ताल, जानिए?
दरअसल, ड्राइवर यूनियन का आरोप है कि ऐप आधारित कैब सर्विस से ऑटो टैक्सी चालकों को भारी नुकसान हो रहा है। इसी के साथ ऐप कंपनियां कैब चालकों से मोटा कमीशन भी वसूल रही हैं। उनका कहना है कि ना ही केंद्र और ना ही दिल्ली सरकार इस पर रोक लगा रही है। इसलिए हड़ताल के जरिए वो अपनी समस्या का समाधान करने की मांग करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications