Delhi -NCR Air Quality:दिल्ली-NCR की हवा आज भी 'बेहद खराब' , 7 दिन तक राजधानी में स्‍कूल- दफ्तर बंद

नई दिल्ली,14 नवंबर। दिल्ली-एनसीआर की आबो हवा आज भी काफी खराब है। आज भी दिल्‍ली की Air Quality बेहद 'खराब श्रेणी' में है। सफर (SAFAR) के मुताबिक, रविवारको दिल्‍ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 386 पर है जो कि 'बेहद खराब श्रेणी' माना जाता है। बढ़ते प्रदूषण को लेकर शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी, इस बैठक के बाद सीएम ने सोमवार से एक सप्ताह तक के लिए स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है और 14 से 17 नवंबर तक सभी निर्माणकार्यों पर रोक लगा दी है।

Delhi -NCR Air Quality: दिल्ली-NCR की हवा आज भी बेहद खराब

हालांकि दिल्ली में Lockdown नहीं लगा है लेकिन सरकारी कर्मचारी घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं और निजी कार्यालयों को भी ऐसा करने की सलाह दी गई है। सीएम ने कहा कि सख्त कदम उठाना जरूर हो गया है।

दिल्ली में प्रदूषण चरम स्थिति में

सफर के संस्थापक-परियोजना निदेशक गुफरान बेग ने पहले ही कहा था कि रविवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार ही हो सकता है। अभी एक-दो दिन दिल्ली में प्रदूषण चरम स्थिति में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को दिल्ली के प्रदूषण में 31 प्रतिशत योगदान पराली जलाने का योगदान है।

Delhi -NCR Air Quality: दिल्ली-NCR की हवा आज भी बेहद खराब

प्रदूषण की मार केवल दिल्ली ही नहीं सह रही है, बल्कि पूरा एनसीआर इससे ग्रसित है। नोएडा शनिवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा है।

ये है आंकड़े

  • नोएडा की AQI 484
  • गुरुग्राम की AQI 432
  • गाजियाबाद की AQI460
  • ग्रेटर नोएडा की AQI444
  • फरीदाबाद की AQI 468
  • आगरा की AQI 405
  • बहादुरगढ़ की AQI 439
  • बल्लभगढ़ की AQI 429
  • भिवानी की AQI 476
  • बुलंदशहर की AQI 479

आपको बता दें कि PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है। जिनसे स्वास्थ्य संबधित गंभीर बीमारियां पैदा होती हैं। जबकि AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+