Delhi Crime: दिल्ली में अपराधियों का बोलबाला, हमलावर युवक पर हमला करता रहा, देखती रही पब्लिक
Delhi Crime News: दिल्ली में अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है। अपराधी बेलगाम होकर बीच सड़क पर चाकू से हमला करते नजर आ रहे हैं। साक्षी हत्याकांड की तरह ही नंद नगरी से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

Nand Nagri Crime: दिल्ली के नंद नगरी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां हमलावर सड़क पर एक युवक को गिराकर धारदार हथियार से हमला करता नजर आ रहा है। आरोपी युवक जिस समय हमला कर रहा है, उस समय सड़क पर कई लोग मौजूद थे. लेकिन, कोई भी व्यक्ति बचाने नहीं आया। वहीं एक महिला के चिल्लाने की आवाज आ रही थी कि मेरे बेटे को मार दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक वायरल वीडियो में सोहैब नामक एक व्यक्ति कल नंद नगरी (Nand Nagri) थाना क्षेत्र में कासिम नाम के एक अन्य व्यक्ति को कथित तौर पर मारते और चाकू मारते हुए देखा गया था। पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया और बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसने अभी तक पुलिस को बयान नहीं दिया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे। एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
पब्लिक देखती रही, बदमाश हमला करता रहा
पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक ने 8-9 जून की दरम्यानी रात को घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं इस घटना को भी साक्षी हत्याकांड की तरह ही देखा जा रहा है क्योंकि हमलावर युवक पर ताबड़तोड़ हमला करता जा रहा था लेकिन कोई पब्लिक बीच बचाव करने नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications