Delhi News: दिल्‍ली में अब भाजपा सरकार, इन इलाकों के जल्‍द बदल सकते हैं नाम!

Delhi News: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सत्‍ता संभाल ली है। 27 साल बाद दिल्‍ली की सत्‍ता में वापसी करने वाली भाजपा ने रेखा गुप् के रूप में एक महिला को मुख्‍यमंत्री बनाकर पहले ही सबको हैरान कर चुकी है।

चूंकि अब दिल्‍ली में भाजपा की सरकार है तो ये बात तय है कि आए दिन ऐसे ही बड़े परिर्वतन और फैसलों के तौर पर लोगों को बड़े सरप्रइज मिलने रहेंगे। सत्‍ता संभालने के चंद दिन बाद ही ऐसे ही एक बड़े परिवर्तन के संकेत दिल्‍ली विधानसभा के पहले सत्र में मिल चुका है।

Delhi News

ये बड़ा परिवतर्नन दिल्‍ली के कई इलाकों के नाम बदलने से संब‍ंधित है। गुरुवार को विधानसभा सत्र में भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने अपने नफजगढ़ का नाम बदलने की मांग मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के सामने रख दी है। आइए जानते हैं दिल्‍ली के वो कौन से इलाके हैं जिनका नाम भाजपा सरकार बदल सकती है?

भाजपा नाम परिवर्तन को लेकर उठा चुकी है ये बड़ा कदम

याद रहे राज्‍यों की भाजपा सरकारों में नाम परिवर्तन किए जा चुके हैं। उत्‍तर प्रदेश में भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाली योगी सरकार ने कई पुराने स्‍टेशनों और शहरों, इलाकों के नाम बदल चुकी है। जिसमें सबसे बड़ा उदाहरण यूपी के प्रयागराज का है। योगी सरकार ने सत्‍ता में आते ही इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था और आज महाकुंभ की बदौलत प्रयागराज का नाम दुनिया भर में जाना जाने लगा है।

दिल्‍ली के किन इलाकों का बदल सकता है नाम?

दिल्‍ली में भाजपा सरकार के सत्‍ता संभालते ही राजधानी के कुछ इलाकों के नाम बदलने की तैयारी शुरू हो चुकी है।हाल ही में दिल्ली विधानसभा में कुछ इलाकों के नाम बदलने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है। सुझाए गए बदलावों में नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़, मोहम्मदपुर का नाम बदलकर माधवपुर और मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार करना शामिल है। भाजपा का दावा है कि ये मांगें स्थानीय नागरिकों की ओर से ही आई हैं।

क्‍या बोली आम आदमी पार्टी?

आम आदमी पार्टी (AAP) इसे ध्यान भटकाने की रणनीति मानती है। AAP का तर्क है कि इस तरह के मुद्दे लोगों की असली समस्याओं, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार, से ध्यान हटाने का प्रयास कर रहे हैं। वे इसे राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया गया एक कदम बता रही है, जिससे लोग ठोस मुद्दों की बजाय इस तरह के विवादों में उलझ जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+