रेखा गुप्ता को दिल्ली का CM बनने पर अन्ना हजारे ने दी बधाई, केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए दे डाला बड़ा बयान
Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त देने वाली भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता संभाल ली है। दिल्ली में भाजपा में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भाजपा ने एक महिला को मुख्यमंत्री बनाकर विरोधियों की बोलती बंद कर दी है। रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्ममंत्री बनाए जाने के एक दिन बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
महाराष्ट्र के अहिल्या नगर में मीडिया से बातचीत के दौरान अन्ना हजारे ने रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर अपनी खुशी व्यक्त की और दिल्ली की सीएम बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।

हजारे ने कहा "रेखा गुप्ता, जिन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली है। मुझे बहुत खुशी है कि एक महिला दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी है। यह बहुत खुशी का क्षण है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"
अन्ना हजारे ने बिना नाम लिए एक तीखी आलोचना में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया। हजारे ने इस बात पर दुख जताया कि कैसे केजरीवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में पैसे के लालच में आ गए, खासकर शराब के लाइसेंस और दुकानों में उनकी भागीदारी की आलोचना की।
उसे पैसे की लालच लग गई और...
अन्ना हजारे ने कहा "इससे पहले के मुख्यमंत्री ने शुरूआत के दो-तीन साल अच्छा काम किया लेकिन उसके बाद उसे पैसे की लालच लग गई और उसने शराब की भट्टी, शराब की दुकानें, इसके लिए लाइसेंस देना और पैसा, ये सब दिमाग में घुसा ''!
"गलती की और उसके कारण उसको जाना पड़ा"
अन्ना हजारे ने कहा " अरे हमारे आचरण और विचारों का शुद्ध होना चाहिए, जीवन निष्कलंक होना, हमारे त्यागवान होना, अपमान सहने की शक्ति होना आवश्यक है। तभी कोई व्यक्ति समाज और देश के लिए अच्छा काम कर सकता है। उसने ये एक गलती की और उसके कारण उसको जाना पड़ा। "
अन्ना हजारे ने कहा मेरी चेतावनियों के बावजूद, केजरीवाल शराब और वित्तीय मामलों से संबंधित विवादों में उलझ गए, जिससे जनता का विश्वास खो गया। वो शराब और पैसे में लिप्त हो गए।"
केरजीवाल के चुनाव हारने पर क्या बोले अन्ना हजारे?
बता दें अरविंद केजरीवाल की दिल्ली विधानसाभा चुनाव में हार पर अन्ना हजारे ने ऐसा ही कुछ कहा था। तब उन्होंने कहा था अरविंद केजरीवाल शराब के चलते बदनाम हुए और उन्होंने जनता का विश्वास खो दिया। उन्होंने कहा था मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार को चरित्र अच्छा होना चाहिए लेकिन उनकी समझ में नहीं आया और शराब और पैसे की लालच में उलझ कर रह गए।
Ahilya Nagar, Maharashtra: On Rekha Gupta becoming the Chief Minister of Delhi, Anna Hazare says, "Rekha Gupta Ji, who has taken the oath as the Chief Minister, I am very happy. A woman from has become the Chief Minister of Delhi, and this is a moment of great joy... I wish her… pic.twitter.com/17whwCniIy
— IANS (@ians_india) February 21, 2025












Click it and Unblock the Notifications