दिल्ली: मंत्री गोपाल राय बोले- CBI से केजरीवाल को गिरफ्तार कराने की फिराक में केंद्र

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने बीजपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मामले में पूरी तरह दखल दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सीबीआई के जरिए सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करवाना चाह रही है।

मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी और सीबीआई की ओर से सीएम केजरीवाल को भेजे गए समन को बीजेपी को निशाने पर लिया। आप के नेता गोपाल राय ने आरोप लगाया है केंद्र सरकार सीबीआई के जरिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराने की कोशिशें कर रही है। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट में जिस तरह से केस गया हुआ है। उसके बाद जमानतें नहीं दी जा रही हैं। जिस तरह से निचली कोर्ट में ईडी गई हैं।"

Delhi Minister Gopal Rai over ED action

उन्होंने कहा, "उन्होंने तारीख लगाई है, उसके बाद भी नोटिस पर नोटिस जारी किया जा रहा है। अब उनको लग रहा है कि कोर्ट में केस चल रहा है तो सीबीआई को आगे करने का षड़यंत्र कर रहे हैं। किस आधार पर कल सत्यपाल मलिक जी के यहां दिल्ली से लेकर उनके गांव तक छापे मारे गए।"

बता दें कि दिल्‍ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सातवीं बार समन भेजा है। केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। प्रवर्तन निदेशालय इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल को 6 समन भेजे जा चुका है। बता दें कि इसी मामले में मामले में दिल्‍ली के पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह जांच एजेंसी की हिरासत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+