Delhi Metro Timings: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, ट्रेवल करने से पहले देख लें नया शेड्यूल
Delhi Metro Timings: दिवाली कल यानी 20 अक्टूबर को है और राजधानी दिल्ली में रोशनी, सजावट और खरीदारी का माहौल तेज़ हो गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बाजारों और रिश्तेदारों के घरों की ओर रुख करते हैं। त्योहार के दौरान भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन टाइमिंग में बदलाव का फैसला किया है।
मेट्रो ने शनिवार को बताया कि दिवाली से एक दिन पहले और दिवाली के दिन दोनों के लिए अलग-अलग शेड्यूल लागू रहेगा। जिससे लोगों को सफर में कोई दिक्कत न हो और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। दिवाली पर मेट्रो से यात्रा करने से पहले नया टाइम-टेबल जरुर चेक कर लें।

19 अक्टूबर को मेट्रो एक घंटा पहले चलेगी
दिवाली की पूर्व संध्या यानी रविवार, 19 अक्टूबर को पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू होंगी। आमतौर पर जहां सेवा सुबह 7 बजे शुरू होती है, वहीं उस दिन मेट्रो सुबह 6 बजे से ही चलनी शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: दिल्ली-जयपुर समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ? चेक करें अपने यहां का रेट
दिवाली वाले दिन जल्दी बंद होगी मेट्रो
दिवाली के दिन यानी सोमवार, 20 अक्टूबर को सभी टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 10 बजे चलेगी। आम दिनों में यह सेवा रात 11 बजे तक रहती है। हालांकि, दिन के बाकी समय मेट्रो सभी लाइनों पर अपने सामान्य शेड्यूल के अनुसार ही चलेगी।
DMRC ने X पर दी जानकारी
DMRC ने यह जानकारी अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर शेयर की और यात्रियों से अनुरोध किया कि वे यात्रा की योजना पहले से बना लें। यह विशेष व्यवस्था त्योहार के दौरान यात्रियों को भीड़ से राहत देने और सुविधाजनक सफर सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
NHAI ने दी FASTag गिफ्ट सुविधा
दूसरी ओर, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 'राजमार्ग यात्रा' ऐप के जरिए FASTag वार्षिक पास गिफ्ट करने की सुविधा शुरू की है। सरकार ने बताया कि यह फीचर यात्रियों के लिए दिवाली पर "बेहतरीन उपहार" साबित हो सकता है। OTP वेरिफिकेशन के बाद यह पास FASTag से जुड़े वाहन पर सक्रिय हो जाएगा, जिससे हाईवे यात्रा और भी आसान होगी।
ये भी पढ़ें: Mumbai Metro: मेट्रो लाइन पर नहीं बनेगा बॉलीवुड-थीम मेकओवर प्रोजेक्ट रद्द, जानें क्यों हो रहा था विरोध












Click it and Unblock the Notifications