Mumbai Metro: मेट्रो लाइन पर नहीं बनेगा बॉलीवुड-थीम मेकओवर प्रोजेक्ट रद्द, जानें क्यों हो रहा था विरोध
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो की लाइन 2B (डीएन नगर से मंडाले तक) के लिए प्रस्तावित बॉलीवुड-थीम मेकओवर प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के बीच इसे लेकर भारी विरोध था। महाराष्ट्र सरकार ने जनता की मांग देखते हुए इसे रद्द कर दिया है। लगभग ₹300 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में मेट्रो के पिलर्स और कॉरिडोर को बॉलीवुड फिल्मों, कलाकारों और इतिहास से सजाए जाने की योजना थी। हालांकि, स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था।
स्थानीय संगठनों और जनप्रतिनिधियों के विरोध के पीछे मजबूत तर्क यह था कि इतनी बड़ी रकम को साज-सजावट पर नहीं लगाया जाना चाहिए। जनता के विरोध के बाद यह योजना अब ठंडे बस्ते में चली गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत बांद्रा, खार और सांताक्रूज़ के बीच मेट्रो के नीचे का हिस्सा 'बॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' के नाम से बनाने की योजना प्रस्तावित थी।

Mumbai Metro ने रद्द किया थीम प्रोजेक्ट
⦁ बॉलीवुड वॉक ऑफ फेम प्रोजेक्ट के तहत दीवारों और पिलर्स पर फिल्मी पोस्टर्स, किरदारों की तस्वीरें और बॉलीवुड से जुड़ी यादगार स्मृतियां वगैरह लगाने की योजना था। इस प्रोजेक्ट के पीछे तर्क दिया गया था कि इससे शहर का पर्यटन और सांस्कृतिक आकर्षण बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मेट्रो में अब साइकिल लेकर जाना हुआ मुमकिन, आखिर प्रशासन ने क्यों दी ऐसी छूट?
⦁ स्थानीय नागरिकों ने इस योजना का विरोध करते हुए कहा कि यह सार्वजनिक पैसे की बर्बादी है। नागरिकों का तर्क था कि जिस इलाके में मेट्रो निर्माण से पहले से ही ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या बनी हुई है, वहां इतने बड़े खर्च की जरूरत नहीं है।
⦁ कई जनप्रतिनिधियों ने भी इसका विरोध किया था। इसमें पूर्व बांद्रा कॉर्पोरेटर आसिफ जकारिया शामिल हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को गैर-जरूरी बताते हुए कहा था कि यह जगह मनोरंजन के बजाय बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और हरियाली के लिए उपयोग की जानी चाहिए।
विरोध के बाद महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला
विरोध बढ़ने के बाद महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने हस्तक्षेप करते हुए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) को यह प्रोजेक्ट रद्द करने के निर्देश दिए। शेलार ने कहा कि ₹300 करोड़ की यह राशि नागरिक हित की अन्य योजनाओं में लगाई जाएगी। इस फैसले के बाद अब लाइन 2B के कॉरिडोर पर साधारण सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे, ताकि मेट्रो संचालन में कोई बाधा न आए। अब इस रकम का इस्तेमाल दूसरी जन-सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मेट्रो लाइन-5 के निर्माण के लिए गिराई जाएंगी 292 इमारतें, जानें इस रूट की सारी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications