दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी, बढ़ सकती हैं यात्रियों की मुश्किलें
डीएमआरसी स्टाफ काउंसिल के सदस्य शुक्रवार से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे स्टाफ में ट्रेन ऑपरेटर, मेट्रो का संचालन, मरम्मत और देखरेख करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं।
नई दिल्ली। दिल्लीवालों के लिए सोमवार का दिन परेशानी भरा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सोमवार को प्रभावित हो सकती हैं। दरअसल दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) स्टाफ काउंसिल ने अपनी मांगों को लेकर 24 जुलाई को काम पूरी तरह से बंद करने का ऐलान किया है। उनके इस ऐलान का सीधा असर उन पर होगा जो रोज मेट्रो सर्विस का इस्तेमाल करते हैं।

डीएमआरसी स्टाफ काउंसिल ने 24 से काम ठप करने का किया है ऐलान
डीएमआरसी स्टाफ काउंसिल के सदस्य शुक्रवार से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे स्टाफ में ट्रेन ऑपरेटर, मेट्रो का संचालन, मरम्मत और देखरेख करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं। इससे पहले वो अलग-अलग मेट्रो स्टेशन पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 24 जुलाई से काम पूरी तरह बंद करने का ऐलान उनकी ओर से किया गया है। अगर ऐसा होता है तो रोजाना मेट्रो से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है। पूरा मामला कर्मचारियों के वेतन और दूसरी मांगों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
डीएमआरसी स्टाफ काउंसिल के सचिव अनिल कुमार महतो ने बताया कि 29 मई 2015 में डीएमआरसी से समझौता हुआ था जिसमें कहा गया था कि कर्मचारियों को बढ़े हुए पे-स्केल पर वेतन मिलेगा, लेकिन अभी तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया। महतो ने बताया कि इस बीच एक स्टाफ को टर्मिनेट किया गया है। साथ ही दूसरे कर्मचारियों को भी अलग-अलग मामले में नोटिस दिया गया है। हम अपना प्रदर्शन अलग-अलग तरीके से जारी रखेंगे अगर फिर सुनवाई नहीं हुई तो 24 जुलाई से काम पर कोई भी स्टाफ नहीं जाएगा। हालांकि दिल्ली मेट्रो प्रवक्ता ने बताया कि मामले पर विचार किया जा रहा है। स्टाफ काउंसिल की मांग को व्यवहारिक तरीके से हल करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरी कदम उठाया जा रहा जिससे मेट्रो आवागमन पर कोई असर नहीं पड़े।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications