Delhi Metro: टोकन-स्मार्ट कार्ड रिचार्ज के लिए नहीं लगानी होगी लंबी लाइन, मोबाइल से ही कर सकते हैं पेमेंट
Delhi Metro NCMC: दिल्ली मेट्रो जल्द ही यात्रियों को बड़ी राहत देने वाला है। इससे लोगों को टोकन या स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने के लिए लंबी लाइन से छुटकारा मिल जाएगा। मोबाइल से ही यात्रा कर सकते हैं।

Delhi Metro NCMC: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। दिल्ली मेट्रो ने कहा कि जल्द ही यात्रियों को लंबी लाइन से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए 50 स्टेशनों पर इसकी तैयारी चल रही है। जामिया नगर और लाल किले मेट्रो स्टेशन पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है।
दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को टोकन या स्मार्ट कार्ड रिचार्ज के लिए अब लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। मेट्रो के किराए का भुगतान के लिए अब यात्री डेबिट कार्ड, स्मार्ट कार्ड और क्यूआर स्कैन करना होगा। इसके लिए स्टेशनों पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) का ट्रायल शुरू कर दिया है।
दिल्ली मेट्रो ने कहा कि अगले साल तक इसकी सेवा सभी स्टेशनों पर मिलने लगेगी। यात्री मोबाइल पर क्यूआर स्कैन कर या प्रिंटेड क्यूआर खरीदकर सफर कर सकते हैं। इससे यात्रियों को टोकन और मेट्रो स्मार्ट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे यात्रियों को टोकन या स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।
क्या है NCMC
Recommended Video

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) एक इंटर-सिस्टम ट्रांसपोर्ट कार्ड है। यह कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'वन नेशन वन कार्ड' पहल के तहत आता है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा एक सामान्य संपर्क रहित परिवहन समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। यह कार्ड भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक और अन्य सहित 25 बैंकों द्वारा प्रीपेड, डेबिट या क्रेडिट रूपे कार्ड के रूप में जारी किया जाता है।
NCMC के फायदे
समय की बचत होगी।
लंबी लाइन में खड़े होने से छुटकारा।
किसी भी स्टेशन पर चढ़ने और उतरने की स्वतंत्रता।
कैसे करें रिचार्ज
कस्टमर केयर सेंटर पर रिचार्ज करा सकते हैं।
लिंक्ड बैंक अकाउंट से भी रिचार्ज कर सकते हैं।
कम से कम दौ सौ रुपये का रिचार्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ईज ऑफ मूविंग इंडेक्स: महाराष्ट्र के शहर टॉप पर, दिल्ली-कोलकाता में सबसे खराब फुटपाथ; पढ़ें अपने शहर का हाल












Click it and Unblock the Notifications