Delhi MCD Election: भाजपा ने जारी किया वचन पत्र, झुग्गीवासियों को घर देने सहित किए ये बड़े ऐलान

दिल्ली नगर-निगम चुनाव के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को होगी। एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज किया जा सके, इसको लेकर पार्टियों की तरफ से जमकर प्रचार किया जा रहा है और कई चुनावी वायदे भी किए जा रहे हैं। इसी बीच भाजपा ने गुरुवार को अपना चुनावी वचन पत्र भी जारी कर दिया है। चुनावी वचन पत्र दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता और पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने जारी किया। वचन पत्र में झुग्गीवासियों को पक्का घर देने और कचरे के निपटान सहित कई बड़े ऐलान किए गए हैं, ऐसे में आइए जानते हैं पूरे वचन पत्र को इस खबर में....

Recommended Video

    Delhi MCD Election 2022: BJP ने किया Vachan Patra जारी, किए ये वादे | वनइंडिया हिंदी | *News

    mcd election
    राष्ट्रीय अध्यक्ष से

    चर्चा के बाद तैयार किया गया है वचन पत्र
    इससे पहले बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर दिल्ली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक में भाजपा दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता, दिल्ली प्रदेश प्रभारी बैजंत जय पांडा, सह प्रभारी अलका गुजर, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक आशीष सूद, राज्य महासचिव (संगठन) सिद्धार्थन शामिल हुए थे।

    1 घंटे चली थी मीटिंग
    सूत्र के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक एक घंटे चली थी। इस दौरान उम्मीदवारों की सूची, दिल्ली के मौजूदा वायु प्रदूषण, लैंडफिल मुद्दे, चुनाव प्रचार के तरीके और चुनावी वचन पत्र को लेकर चर्चा हुई थी। दावा किया जा रहा है कि पार्टी की तरफ से 12 और 13 नवंबर को उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।

    PM मोदी ने पिछले महीने किया था कालकाजी में फ्लैट्स का उद्घाटन
    पिछले महीने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इन-सीटू झुग्गी पुनर्वास परियोजना के तहत दिल्ली के कालकाजी में फ्लैट्स का उद्घाटन किया था। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को 3,024 नवनिर्मित फ्लैटों की चाबियां पीएम मोदी ने खुद सौंपी थी।

    राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक सुविधाओं में किया जाएगा सुधार
    वचन पत्र में राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक सुविधाओं में सुधार किए जाने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा नगर निकाय को मजबूत किए जाने का भी ऐलान किया गया है। साथ ही कचरे के निपटान को लेकर भी कई तरह का ऐलान किया गया है।

    फ्लैट्स का फॉर्म लेकर कार्यकर्ता जाएंगे झुग्गी में
    फ्लैट्स का लाभ सभी मिल सके, इसके लिए कार्यकर्ता फॉर्म लेकर झुग्गी में जाएंगे। इस फॉर्म में सभी तरह का डिटेल्स भरना होगा और फिर उसे भाजपा कार्यकर्ताओं या फिर ऑफिस में जमा करना होगा। जहां पार्टी की तरफ से आवास मंत्रालय को डिटेल्स दी जाएगी और इसके बाद योग्य लोगों को घर दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- 'हमें किसी और जेल में ट्रांसफर कीजिए, CRPF कर्मी हमला कर रहे', कॉनमैन सुकेश ने दिल्ली LG को लिखा पत्र

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+