'हमें किसी और जेल में ट्रांसफर कीजिए, CRPF कर्मी हमला कर रहे', कॉनमैन सुकेश ने दिल्ली LG को लिखा पत्र
'हमें किसी और जेल में ट्रांसफर कीजिए, CRPF कर्मी हमला कर रहे', कॉनमैन सुकेश ने दिल्ली LG को लिखा पत्र
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को एक और पत्र लिखा है। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को लिखा ये पांचवां पत्र है। मंडोली जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने वीके सक्सेना से मांग की है कि उन्हें और उनकी पत्नी को दिल्ली से बाहर किसी अन्य जेल में ट्रांसफर किया जाए। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के खिलाफ अपनी शिकायत वापस लेने के लिए लगातार धमकी और दबाव का भी सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है। सुकेश ने आरोप लगाया कि जेल के अंदर सीआरपीएफ कर्मी उनपर हमला कर रहे हैं।
Recommended Video

सुकेश ने CBI जांच की है मांग
मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने 33 दिनों में पांच बार दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। सुकेश चंद्रशेखर ने इससे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक पत्र लिखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ कथित धमकी और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।

'मुझे सत्येंद्र जैन से सबक सिखाने की मिली धमकी'
सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया था कि जब से उन्होंने शिकायत की थी, उन्हें आप नेता सत्येंद्र जैन और तत्कालीन डीजी जेल संदीप गोयल और प्रशासन की ओर से धमकी दी जा रही है। 04 नवंबर को लिखे अपने पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने कहा, ''मेरी पिछली शिकायत के आवेदन के मीडिया में जारी होने के बाद पिछले दो दिनों से मुझे सत्येंद्र जैन और डीजी जेल संदीप गोयल की ओर से सबक सिखाने की धमकी दी जा रही है, मुझे कहा जा रहा है कि, मुझे इसकी कीमत चुकानी होगी।''

चंद्रशेखर ने सत्येंद्र जैन पर 10 करोड़ की उगाही का लगाया आरोप
चंद्रशेखर ने इससे पहले पिछले महीने एलजी को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि आप नेता सत्येंद्र जैन ने जेल में अपनी सुरक्षा के बदले 2019 में 10 करोड़ रुपये की उगाही की थी। हालांकि आम आदमी पार्टी ने सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों से इनकार किया है। आप का दावा है कि ये भटकाने वाली रणनीति है।












Click it and Unblock the Notifications