22 अप्रैल दिल्ली नगर निगम का चुनाव, 25 को आएंगे नतीजे, ईवीएम से ही होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 27 मार्च से उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 22 अप्रैल को नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली में नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली में एमसीडी चुनाव 22 अप्रैल को होगा, नतीजे 25 अप्रैल को सामने आएंगे। चुनाव आयोग ने ये भी साफ कर दिया है कि दिल्ली में एमसीडी का चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से ही होगी। बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से बैलट पेपर से मतदान की मांग की गई थी।

दिल्ली में MCD चुनाव का ऐलान, ईवीएम से ही होगी वोटिंग

27 मार्च से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया

चुनाव आयोग ने दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 27 मार्च से उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 22 अप्रैल को नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। 25 अप्रैल को वोटों की गिनती के साथ-साथ नतीजों का ऐलान होगा। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन की उस मांग को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने दिल्ली एमसीडी के चुनाव ईवीएम से नहीं करा के बैलट पेपर से कराने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि दिल्ली एमसीडी का चुनाव ईवीएम से ही होगा। वर्तमान में दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है।

बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने ईवीएम से मतदान पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए इस संदर्भ में चुनाव आयोग के सामने पत्र भेज कर शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि चुनाव आयोग ने मायावती के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि ईवीएम में छेड़छाड़ का सवाल ही नहीं है। मायावती की ओर से ईवीएम पर सवाल उठाए जाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे को उठाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर मांग की थी कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव ईवीएम की जगह बैलट पेपर से कराए जाएं। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने भी बैलट पेपर के जरिए दिल्ली एमसीडी में चुनाव की मांग की थी, जिसे चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+