Delhi MCD Election: सीएम केजरीवाल ने जारी की 10 गारंटियां, कचरामुक्त दिल्ली बनाने सहित किए ये बड़े ऐलान

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को होगी। एक तरफ जहां भाजपा फिर से एमसीडी चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दे रही है। वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी जमकर प्रचार कर रही है। इसी बीच पार्टी ने शुक्रवार को 10 चुनावी गारंटियों का भी ऐलान कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटियों का ऐलान करते हुए कहा कि हमें दिल्ली को एक साफ-स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है। ऐसे में आइए जानते हैं इस खबर में 10 बड़ी गारंटियों के बारे में....

Recommended Video

    Delhi MCD Elections 2022: Arvind Kejriwal ने दिल्ली वालों को दी 10 'गारंटी' | वनइंडिया हिंदी *News
    Cm kejriwal 10 gaurantee

    हमारी गारंटी फेविकोल के जोड़ की तरह
    केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली एमसीडी के चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में आज हम 10 गारंटियों का ऐलान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 साल से लोगों के साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। हमारी गारंटी कभी टूटती नहीं है। हमारी गारंटी फेविकोल के जोड़ की तरह होती है और कभी टूटती नहीं है। ये दूसरी पार्टी वाले वचन पत्र जारी करते हैं और 5 वर्ष कुछ नहीं करते हैं, फिर मैनिफेस्टो जारी करते हैं। वहीं, अगले पांच साल कुछ नहीं करते हैं, तो संकल्प पत्र जारी करते हैं। क्योंकि दूसरी पार्टी वालों लोगों की नियत साफ नहीं है।

    दूसरी पार्टी वाले चुनाव के बाद वचन पत्र फाड़कर टोकरी में रख देते हैं
    भाजपा पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन चुनाव का रिजल्ट आ जाता है। उस दिन दूसरी पार्टी वाले संकल्प पत्र फाड़कर टोकरी फेंक देते हैं। क्योंकि इनको करना कुछ नहीं होता है। इन्होंने पिछली बार कई सारे वायदे किए थे।उन्होंने कहा था कि केजरीवाल हमें पैसे नहीं देता है। हम सेंट्रल गवर्नमेंट से पैसा लेकर आएंगे। केजरीवाल ने कहा कि पांच वर्षों तक मुझे गाली देने के शिवा इन्होंने कुछ नहीं किया। दूसरी पार्टी वालों ने कहा था कि गलियों और सड़कों को चमका देंगे। लेकिन इन्होंने एक काम नहीं किया। इन्होंने कहा था कि जो कूड़े के तीनों पहाड़ हैं, वे खत्म कर देंगे। लेकिन उन्होंने नहीं किया और आज इनके नेता कहते हैं कि कूड़े के पहाड़ तो हर शहर में होते हैं।

    दिल्ली रोकने वालों को वोट मत देना
    अरविंद केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली रोकने वालों को वोट मत देना। लड़ाई-झगड़ा कराने वालों को वोट मत देना, काम नहीं करने वालों को वोट मत देना। हमें वोट देना हम दिल्ली का विकास करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले अब काम करना ही नहीं चाहते हैं। क्योंकि बीते दिनों इन लोगों ने कहा था कि कचरे का पहाड़ तो हर जगह है। मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या विदेशों में कूड़ों का पहाड़ है?

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 10 गारंटियों के तहत किए ये वायदे
    - केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी चुनाव में जीतने पर दिल्ली को सुंदर बनाएंगे।
    - दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को खत्म करेंगे। एमसीडी में सरकार आने पर पूरे एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त कर देंगे।
    - दिल्ली को पार्किंग की समस्याओं दिलाएंगे।
    - आवारा पशुओं से दिल्ली को मुक्ति दिलवाएंगे। कहीं भी सड़क पर आवारा पशु नहीं घूमते दिखेंगे।
    - नगर निगम की सभी गलियों को ठीक करवाएंगे।
    - स्कूल और अस्पताल ठीक करवा के देंगे। लोगों को सस्ता इलाज मिलेगा।
    - नगर निगम के सभी पार्कों का शानदार तरीके से बनाया जाएगा।
    - कॉन्टैक्ट कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।
    - व्यापारियों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान बनाएंगे। इसके पटरी वालों के वैनिंग जोन भी बनाएंगे।

    ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली को प्रदूषण से राहत नहीं, चारों ओर छाई धुंध, AQI पहुंचा 354 , आज होगी बारिश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+