Delhi Pollution: दिल्ली को प्रदूषण से राहत नहीं, चारों ओर छाई धुंध, AQI पहुंचा 354 , आज होगी बारिश

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): राजधानी दिल्ली में आज भी धुंध की मोटी चादर छाई हुई है, आज भी यहां पर हवा की क्वालिटी बहुत ज्यादा खराब है। लोगों को सुबह-सुबह बाहर निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आज यहां पर बारिश होने के आसार है और अगर ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर प्रदूषण में कमी आएगी। आपको बता दें कि प्रदूषण की वजह से visibility काफी कम हो गई है और इसी वजह से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Recommended Video

    Delhi NCR Pollution: Delhi-NCR की हवा हुई जानलेवा, 500 पार पहुंचा AQI | वनइंडिया हिंदी | *News
    Delhi Pollution

    आपको बता दें कि दिल्ली में आज भी AQI 300 के पार है। स्मोग की मोटी चादर राजधानी में देखने को मिल रही है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 326 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 302 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 354 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 330 AQI
    • परपड़गंज - 326 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 356 AQI
    Delhi Pollution

    ये है मापदंड

    • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
    • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
    • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
    • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
    • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
    • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
    Delhi Pollution

    दिल्ली में आज भी न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल में बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने आज भी यहां पर बर्फबारी की आशंका को व्यक्त किया है। हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड और कश्मीर में भी बारिश के आसार हैं। तो वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 से 12 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

    Delhi Pollution

    तो वहीं निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के अंदर देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है। फिलहाल आज यहां पर प्रदूषण चरम पर रहेगा लेकिन बादल छाए रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+