Delhi MCD Election: जीत की मिली खुशबू तो जमकर नाचे AAP कार्यकर्ता, दफ्तर में हुआ भांगड़ा, Video

दिल्‍ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिल रही ऐतिहासिक जीत की खबर ने आप कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया है। पार्टी कार्यालय पर नेता कार्यकर्ता जश्‍न मनाते नजर आए।

AAP

दिल्‍ली नगर निगम चुनाव 2022 के चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी एतिहासिक जीत हासिल करती नजर आ रही है। एमसीडी की कुल 250 सीटों में से आम आदमी पाटी 132 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 103 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस महज 9 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि अभी आ‍धिकारिक परिणाामों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन कार्यकर्ताओं ने जश्‍न मनाना शुरू कर कर दिया है।

एमसीडी में मिली इतनी अधिक सीटों पर जीत मिलते देख आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे हैं। कार्यकर्ता दिल्‍ली आप कार्यालय पर पहुंच कर भंगड़ा करते हुए जश्‍न मनाते नजर आए।

हालांकि मतगणना अभी चल रही है लेकिन आम आदमी पार्टी को एमसीडी चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशबू से आप कार्यकर्ता एक दूसरे का बधाई देते हुए जश्‍न मना रहे हैं। वहीं दिल्ली में AAP कार्यालय में गुब्बारे और जश्न के पोस्टर सुबह से ही तैयार है।

"केजरीवाल एमसीडी में भी"
दिल्ली में आप के मुख्य कार्यालय के पोस्टरों में अरविंद केजरीवाल मुस्कुरा रहे हैं, उनके हाथ कृतज्ञता में जुड़े हुए हैं, और उस पर एक हिंदी में नारा लिखा है "केजरीवाल एमसीडी में भी"।

वहीं अपने सीएम बेटे अरविंद केजरीवाल की खुशी पर उत्‍साहित उनके पिता गोविंद राम केजरीवाल ने आप की जीत पर बधाई देते हुए कहा

केजरीवाल का करिश्मा तो चलेगा, कोई दिक्कत नहीं है। सबको खुशी है कि हमारा भला होगा। दिल्ली में तो पहले ही सरकार है, अब एमसीडी में भी होगी, तो डबल काम दिल्ली में होगा। सरकार की प्राथमिकता कूड़ा करकट के पहाड़ को हटााना होगा। जिससे लोगों के स्वास्थय पर प्रभाव पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+