दिल्ली में 10 रुपए में पेटभर खाना: भूख लगी है तो मौजपुर आएं, ये NGO कराता है 10 रुपए में भोजन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भोजन करना आस-पास के शहरों से महंगा होता है। यहां रेस्टॉरेंट-होटल तो बहुत हैं, लेकिन आम आदमी उनमें कम ही जाता है। दिल्ली के कुछ इलाकों में ऐसी आबादी भी बहुत है जहां लोग दो वक्त की रोटी के लिए मशक्कत करते रहते हैं। वहीं, कोरोना महामारी के चलते प्रवासियों पर आफत मंडराती रहती है। बहुत से लोग सस्ती दरों पर भरपेट खाना तलाशते हैं..तो दिल्ली के मौजपुर में ऐसी जगह भी चर्चा में है। दरअसल, यहां एक एनजीओ लोगों को 10 रुपए में भरपेट भोजन करवाता है। इतना सस्ता खाना दिल्ली जैसे महानगर में मिलना आसान नहीं होता। जबकि, यहां लोग अच्छा खाना खाने के लिए आते रहते हैं।

मौजपुर स्थित एनजीओ के संस्थापक ने बताया कि, वे 10 रुपए में अच्छा और भरपेट खाना मुहैया कराने को प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा, "हमने यह देखा कि कोरोनाकाल में काफी लोगों की नौकरी चली गई..इसके अलावा जो लोग कमा नहीं पाते..उनको खाने में दिक़्क़तें होती रही हैं। तब हमने तय किया कि ऐसे लोगों के लिए व्यवस्था करेंगे। इसके लिए हमने लोगों को 10 रुपए में खाना खिलाने का निर्णय लिया। हम कहते हैं कि कोई भूखा यहां आकर सस्ते में भरपेट खाना खा सकता है। थाली में हम कई तरह के व्यंजन परोसते हैं..जिसमें दाल-सब्जी, कढ़ी, चावल, पूड़ी इत्यादि सब होता है।"

लोगों की लग जाती हैं लंबी कतार
महज 10 रुपए में भरपेट खाना खाने लिए यहां लोगों की लंबी कतारें लग जाती हैं। ज्यादातर बाहरी प्रदेशों के लोग लुत्फ लेने आते हैं। एनजीओ की यह पहल बहुत से लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई हैं। इससे यहां आने वालों की तादाद और बढ़ जाएगी।














Click it and Unblock the Notifications