दिल्ली: महिला की कान की बाली खींच भाग रहा था चोर, पकड़े जाने पर निगल ली दोनों कुंडल, अब अस्पताल में है भर्ती
दिल्ली के उत्तरपूर्वी के न्यू उस्मानपुर में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। न्यू उस्मानपुर में गुरुवार रात मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने 50 वर्षीय महिला के उसके दोनों कानी की बाली खो छीन कर भाग रहा था। लेकिन वह किसी तरह पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद सबूत मिटाने के लिए कथित तौर पर शख्स ने छीनी गई दो सोने की बालियां निगल लीं।
संदिग्ध की पहचान बाद में पुलिस ने मोहम्मद नासिर के रूप में की है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मोहम्मद नासिर ने महिला के घर के बाहर उसके कानों से बालियां छीन ली थीं, जब वह एक अंतिम संस्कार से लौट रही थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय टिर्की ने कहा कि 34 वर्षीय नासिर को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसे निगली हुई बालियों को बाहर निकालने के लिए दवाएं दी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि वह नासिल आपराधिक इतिहास वाला व्यक्ति है।
जिस महिला के कानों की बाली छीनी गई है, उनका नाम फूलन देवी है, जो एक हाउस वाइफ हैं। वह अपने दो बेटों और उनके परिवारों के साथ उस्मानपुर में रहती हैं। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। फूलन देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बाहर थी तभी मोटरसाइकिल पर एक आदमी उसके पास रुका। देवी ने पुलिस को बताया, "जब वह शख्स मेरे पास आकर रुका तो मैंने उससे पूछा कि वह क्यों रुका है, तो वह मेरे पास आया और मेरे दोनों कान पकड़ लिए और मेरी बालियां खींच लीं।"
जब महिला ने उससे लड़ने की कोशिश की, तो नासिर ने कथित तौर पर उसका हैंडबैग भी छीन लिया, जिसमें कुछ नकदी और पहचान पत्र थे। देवी ने कहा कि उनकी दो बहुएं आसपास थीं और वे उनकी मदद के लिए दौड़ीं। उन्होंने कहा, हम चोर को पकड़ने में सफल रहें और उसे उसकी मोटरसाइकिल से खींच लिया और आसपास के लोगों को बुलाया। पकड़े जाने के बाद हालांकि, उसने तुरंत दोनों बालियां अपने मुंह में डाल लीं और उन्हें निगलने से पहले उन्हें चबाना शुरू कर दिया।''
कुछ देर बाद महिला के बेटे और जनता ने कथित तौर पर बालियां वापस पाने के लिए संदिग्ध को मुक्का मारा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में पुलिस को बुलाया गया और संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया। जबकि देवी के कान पर लगी चोटों का इलाज जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में किया गया। पुलिस ने कहा कि देवी को छुट्टी दे दी गई।
शनिवार तक छीनी गई बालियां बरामद नहीं हो पाई थीं। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है, लेकिन निगलने के कारण उसकी जान को कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications