Delhi: आतिशबाजी से नाराज युवक ने 4 लोगों को मारी गोली, गिरफ्तार
दिल्ली में पटाखों पर सरकार ने पाबंदी लगा रखी है। लेकिन बावजूद इसके दिल्ली में कई जगहों पर आतिशबाजी देखने को मिली है। लेकिन दीवाली की रात एक व्यक्ति ने आतिशबाजी करने वालों पर गोली चला दी। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के केशव पुरम थाना क्षेत्र में जब कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे तो इस बात से नाराज एक व्यक्ति ने इन लोगों पर गोली चला दी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी युवक की पहचान अरविंद कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी अरविंद को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कुछ लोग दीवाली के मौके पर आतिशबाजी कर रहे थे, इस बात से नाराज अरविंद कुमार ने इन लोगों पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। दरअसल जब कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे तो अरविंद की इन लोगों से बहस हुई। अरविंद इन लोगों की ओर से की जा रही आतिशबाजी का विरोध कर रहा था, जिसके बाद यह बहस काफी ज्यादा बढ़ गई। बाद में आतिशबाजी से नाराज अरविंद अपनी पिस्तौल लेकर आया और उसने इन लोगों पर चला दी। जिसमे 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
आरोपी अरविंद के खिलाफ आईपीसी की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से खाली कारतूर भी बरामद किए गए हैं। अरविंद ने यह गोलीबारी ऑटोमैटिक पिस्तौल से की है। अरविंद के पास से पुलिस ने अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस को भी बरामद कर लिया है। जिन चार लोगों को गोली लगी है, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टर ने बताया कि इन लोगों का इलाज चल रहा है, इनकी हालत स्थिर है।












Click it and Unblock the Notifications