Delhi Pollution: दिल्ली में सांस लेना हो रहा है मुश्किल, आज भी AQI बेहद खराब, कब बदलेंगे हालात?

Delhi ka Mausam Today: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण चरम स्थिति में हैं। दिवाली के बाद तो हालात यहां और भी ज्यादा खराब हो गए हैं आलम ये है कि यहां पर सांस लेना काफी मुश्किल हो गया है। लोग गले की चुभन, सर्दी-खांसी से बुरी तरह से पीड़ित हो रहे हैं। आज भी यहां पर धुंध की चादर छाई हुई है और AQI काफी खराब स्थिति में है, कुछ इलाकों में ये 400 से ऊपर चल रहा है।

Delhi Pollution:

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को हुई हल्की बारिश ने थोड़ी यहां पर राहत दी थी लेकिन दिवाली पर लोगों ने पटाखे फोड़े, जिसके कारण यहां के हालात काफी बिगड़ गए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दिवाली की रात पटाखों पर प्रतिबंध के उल्लंघन के लिए 40 मामले दर्ज किए हैं। फिलहाल मौसम विभाग कह रहा है कि अगले तीन-चार दिनों के अंदर यहां कि स्थिति में सुधार होगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 401 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 425 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 423 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 411 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -412 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 399 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 421 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर नोएडा में AQI 301 और गाजियाबाद में भी 356 है। आज नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है।

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। यहां पर ऑरेंज अलर्ट हो गया है और बेतहाशा बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। जबकि बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह-शाम यहां पर हल्की बारिश देखने को मिलेगी जबकि पूर्वोत्तर में हल्की बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+