दिल्ली शराब नीति: मनीष सिसोदिया को मिली 3 दिन की अंतरिम जमानत, भतीजी की शादी में होंगे शामिल
दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाला मामले और इससे जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग के केस में आरोपों का सामना कर रहे पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को तीन दिन की जमानत मिली है। जमानत के दौरान आप नेता अपनी भतीजी की शादी में शामिल होंगे।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया को 13 से 15 फरवरी तक लखनऊ में अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए 3 दिन की अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया था। सोमवार शाम चार बजे अदालत ने ये फैसला सुनाया।

मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। याचिका में सिसोदिया ने 14 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने की इच्छा जताई थी। जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार शाम चार बजे अदालत ने सिसोदिया को तीन दिन की अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया।
बता दें कि 14 फरवरी को मनीष सिसोदिया की भतीजी की शादी है। ये शादी लखनऊ में हो रही है। जिससे लिए अदालत ने सिसोदिया को 13 से 15 फरवरी तक 3 दिन की अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications