दिल्ली: CM केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बाद क्या- क्या कहा? जानिए
दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाला मामले में शनिवार को कोर्ट में पेश हुए। अदालत के समक्ष उन्होंने अपने पक्ष रखते हुए केंद्र पर कई पर आरोप लगाए। सीएम ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाया गया है कि वह आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए उसके विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है।
ईडी ने सीएम केजरीवाल कि खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया कि दिल्ली शराब नीति मामले में पांच समन भेजे जाने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं, शिकायत का संज्ञान लेते हुए अदालत ने दिल्ली मुख्यमंत्री को तलब किया और उन्हें 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था।

शनिवार (17 फरवरी) को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सीएम केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। पेशी के दौरीन सीएम ने अदालत से कहा कि अगली बार वे व्यक्तिगत से रूप से अदालत में पेश होंगे।
कोर्ट में वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल का पक्ष रखा। बता दें कि ईडी ने 2 फरवरी, 18 जनवरी, 3 जनवरी, 2 नवंबर और 22 दिसंबर को समन जारी कर सीएम को पूछताछ के लिए बुलाया था।
इस बीच सीएम केजरीवाल की पेशी को लेकर भाजपा बीजेपी पर बड़े आरोप लगाए। सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए उसके विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के दो वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया और संजय सिंह पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को कई दौर की पूछताछ के बाद सीबीआई ने पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। गत पांच अक्टूबर को आप नेता संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। वहीं ईडी के समन को सीएम केजरीवाल ने ईडी के समन को 'अवैध और राजनीति से प्रेरित' बताया है।












Click it and Unblock the Notifications