दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा, पिछले साल ही मिला था सेवा विस्तार
नई दिल्ली, मई 18। राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस्तीफे की वजह कुछ निजी कारण बताए हैं। आपको बता दें कि अनिल बैजल 31 दिसंबर 2016 को दिल्ली के उपराज्यपाल बनाए गए थे। उन्हें नजीब जंग की जगह यह जिम्मेदारी दी गई थी। नजीब जंग ने अचानक से अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद अनिल बैजल को दिल्ली का एलजी बनाया गया था।

अनिल बैजल को मिला था सेवा विस्तार
बता दें कि अनिल बैजल का पिछले साल 30 दिसंबर को कार्यकाल खत्म हो रहा था, लेकिन उन्हें कार्यकाल खत्म होने से पहले ही सेवा विस्तार मिल गया था। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के साथ अनिल बैजल के काफी विवाद रहे हैं। नजीब जंग की तरह दिल्ली सरकार के साथ उनकी खिटपिट चलती ही रही थी।











Click it and Unblock the Notifications