दिल्ली: यमुना घाटों पर छठ पर्व की मिली मंजूरी, उपराज्यपाल ने घाटों की सफाई के दिए निर्देश
छठ का त्योहार 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। यह पर्व 31 अक्टूबर को सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सामाप्त होगा। इसी क्रम में दिल्ली के यमुना घाटों पर छठ पर्व मनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसकी अनुमति दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल से घाटों की साफ-सफाई और पानी सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिए।

छठ घाटो के लिए 25 करोड़ खर्च कर रही है सरकार
दिल्ली में बसे बिहार के लोग छठ का पर्व धूम-धाम से मना सके, इसके लिए केजरीवाल सरकार 25 करोड़ रुपए खर्च रही है। सरकार की तरफ से 1100 छठ घाटों का निर्माण करवाया जा रहा है। इन घाटों पर सफाई के अलावा साफ पानी की भी व्यवस्था रहेगी।
28 अक्टूबर को शुरू होगा छठ पर्व
हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार छठ पर्व 28 अक्टूबर से नहाय-खाय से शुरू होगा। वहीं 29 अक्टूबर को खरना होगा। इस दिन महिलाएं छठी मैया और सूर्य देव के लिए पकवान बनाती हैं। जबकि 30 अक्टूबर को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ इस पर्व का समापन होगा।
ये भी पढ़ें- Govardhan Puja (Annakoot) : भगवान कृष्ण और गिरिराज गोवर्धन पूजा का दिन, जानिए कथा-आरती












Click it and Unblock the Notifications