दिल्ली के स्कूलों में गेस्ट टीचर्स की नियुक्तियों का LG ने जांच का दिया आदेश
नई दिल्ली, 22 सितंबर। दिल्ली के लेफ्टिनेंट जनरल वीके सक्सेना ने दिल्ली के सरकारी स्कूल के शिक्षकों की कथित सैलरी की जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल दिल्ली के स्कूलों में गेस्ट टीचर्स के नाम पर फर्जी लोगों को सैलरी देने का मामला सामने आया था। अब इस पूरे मामले की एलजी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही एलजी ने सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर्स के चयन में अनियमितता की जांच के भी आदेश दिए हैं। एलजी ने चीफ सेक्रेटरी तत्काल प्रभाव से एजूकेशन डायरेक्टर को सुझाव देने को कहा है कि वह तुरंत गेस्ट टीचर्स की उपस्थिति, उनकी सैलरी निकासी आदि की जांच करें।

इस मामले में एक महीने के भीतर स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा गया है। एलजी के सचिवालय की ओर से चीफ सेक्रेटरी को जो पत्र भेजा गया है उसेम कहा गया है कि एलजी ने यह पाया है कि ऐसे गेस्ट टीचर्स को सैलरी भेजी गई है, जिनकी कोई जानकारी नहीं है, यह गंभीर मुद्दा है, ऐसा बिना प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और अकाउंट स्टाफ की मिलीभगत के नहीं हो सकता है। यह पूरा मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब वीके सक्सेना ने एसीपी को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में चार वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया है। इनपर आरोप है कि इन लोगों ने ऐसे गेस्ट टीचर्स को सैलरी दी जो कभी स्कूल आए ही नहीं।
इसके साथ ही एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली हाई कोर्ट से अपील की है कि वह आम आदमी पार्टी और इसके तमाम नेताओं को मेरे खिलाफ गलत आरोप लगाने से रोके। सक्सेना ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख इसलिए किया था क्योंकि आप ने उनपर 1400 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया था, जब वीके सक्सेना खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमिशन के चेयरमैन थे। वीके सक्सेना ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के चलते आम आमदी पार्टी और इसके पांच नेताओं से 2.5 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा ठोका है।












Click it and Unblock the Notifications