कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली एलजी बैजल ने DDMA के साथ की बैठक, बेड ऑक्यूपेंसी पर हुई चर्चा
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली उपराज्यपाल बैजल ने DDMA के साथ की बैठक, बेड ऑक्यूपेंसी पर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 29 दिसंबर। दिल्ली में कोविड 19 के बढ़ते मामलो को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के साथ एक बैठक की। इस बैठक में दिल्ली के अस्पतालों में बेड ऑक्यूपेंसी पर बात हुई इसके साथ ही कोविड 19 के प्रतिबंधों को सख्ती से पालन करवाने पर जोर दिया गया। इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाल ही में लगाए कड़े प्रतिबंधी को जारी रखने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। अपनी इस बैठक के बाद दिल्ली एलजी बैजल ने ट्टीट किया। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के केस बढ़ने पर इससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य तैयारियों को बढ़ाने और होम आइसोलेशन रणनीति को मजबूत करने के अलावा बेड ऑक्यूपेंसी की बारीकी से निगरानी करने की सलाह दी गई। इस बैठक में डॉ वीके पॉल-नीतियोग, मुख्य सचिव, डॉ रणदीप गुलेरिया-एम्स, डॉ एसके सिंह-एनसीडीसी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications