दिल्ली में 4 जिला सैनिक बोर्ड को एलजी ने दी मंजूरी, 77000 पूर्व सैनिकों और उनके परिवार को मिलेगा लाभ

दिल्ली में सैनिकों और उनके परिवार के लिए लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय सक्सेना ने बड़ा फैसला लिया है। एलजी ने दिल्ली में 4 जिला सैनिक बोर्ड के गठन की मंजूरी दे दी है। एलजी वीके सक्सेना ने 77 हजार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए जिला सैनिक बोर्ड की स्थापना की मंजूरी दी है। वीके सक्सेना ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार सैनिकों और उनके परिवार के साथ अन्यायपूर्ण बर्ताव कर रही है और उनको लेकर उदासीन है, मैं इसको लेकर दुखी हूं। इस प्रस्ताव को जानबूझकर तीन साल की देरी हुई। 2019 में उस वक्त के तत्कालीन एलजी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, लेकिन केजरीवाल सरकार ने जीएनसीटीडी को भेज दिया। बता दें कि दिल्ली में बनी 4 जिला सैनिक बोर्ड 77000 पूर्व सैनिक, पूर्व सैनिकों की विधवाओं, पूर्व सैनिकों के परिवारों के पुनर्वासन के लिए काम करेगी।

Vinay saxena

बता दें कि जीएनसीटीडी की फाइल को केजरीवाल सरकार ने 2019 में तैयार किया था। मई 2022 में इस फाइल को कैबिनेट में मंजूरी दी गई थी। जिसके बाद 27 सितंबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसपर हस्ताक्षर किए थे और इसके बाद यह फाइल एलजी के पास पहुंची। दिल्ली में 4 जिला सैनिक बोर्ड की बात करें तो यह दक्षिण-पश्चिम, पूर्व शाहरदरा, उत्तर पश्चिम व मध्य/नई दिल्ली हैं। इसमे 10 अधिकारी होंगे जो सैनिकों के परिवार के पुनर्वास और इसकी जरूरतों को पूरा करेगी। यह जिला बोर्ड रक्षा मंत्रालय के नियमों के अनुसार चलेगा। इसमे आने वाले पूरे व्यय का 60 फीसदी केंद्र सरकार वहन करेगी। बाकी का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+