कैफे में केतन की मौत की स्क्रिप्ट? सिया-चेतन की सीक्रेट मीटिंग का Video Viral , पुलिस ने शादी को लेकर खोला राज

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में अब पुणे पुलिस के हाथ ठोस सबूत लगा है। केतन की हत्या से ठीक एक दिन पहले यानी 17 जून का एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका ब्वॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पुणे के एक कैफे में टेबल पर बैठकर मर्डर की आखिरी स्क्रिप्ट लिखते नजर आ रहे हैं।

न्यूज एजेंसी IANS ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि इसी कैफे मीटिंग के दौरान सिया गोयल और चेतन चौधरी ने लोहगढ़ किले के उस खास प्वाइंट को फाइनल किया था, जहां से केतन को धक्का देना था। इस बीच पुलिस कस्टडी में सिया और चेतन को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई है, जिसमें सिया ने खुद को बचाने के लिए एक नया पैंतरा चला है।

Ketan Agrawal Murder Case

सिया का कहना है कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन केतन उसकी बात मानने को तैयार ही नहीं था। सिया का कहना है कि उसने केतन को साफ-साफ बता दिया था कि वो ये शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन केतन माना नहीं।

हत्या से ठीक पहले का सिया-चेतन की मुलाकात का CCTV वीडियो वायरल

जांच में यह साफ हो गया है कि केतन की मौत कोई अचानक हुआ हादसा नहीं था। 17 जून को कैफे में जब सिया और चेतन मिले, तो उनका मकसद सिर्फ एक था- केतन को हर हाल में रास्ते से हटाना। दोनों ने नक्शे और पुरानी तस्वीरों के जरिए लोहगढ़ किले की उस गहरी खाई वाली जगह को चुना, जहां से गिरने के बाद इंसान के बचने की कोई गुंजाइश न बचे।

हैरत की बात यह है कि ये दोनों शातिर दिमाग कातिल सिर्फ एक प्लान के भरोसे नहीं थे। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि दोनों ने एक खौफनाक बैकअप प्लान भी बना रखा था। अगर 18 जून को लोहगढ़ किले पर केतन किसी तरह बच जाता, तो 20 जून के बाद पुणे की ही किसी सड़क पर एक भारी गाड़ी से केतन की कार या बाइक को टक्कर मारकर उसे एक सड़क हादसे का रूप देने की तैयारी थी।

सिया और ब्वॉयफ्रेंड चेतन की कहां और कैसे हुई पहली मुलाकात? दिवाली पार्टी का वो राज, जो केतन की मौत पर हुआ खत्म
सिया और ब्वॉयफ्रेंड चेतन की कहां और कैसे हुई पहली मुलाकात? दिवाली पार्टी का वो राज, जो केतन की मौत पर हुआ खत्म

'मैंने तो शादी के लिए मना किया था,' पूछताछ में सिया का नया दावा

अदालत से 7 दिनों की पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुणे ग्रामीण पुलिस ने 24 जून की देर रात सिया गोयल और चेतन चौधरी को आमने-सामने बिठाया। जब पुलिस ने कैफे के सबूत और फोन रिकॉर्ड्स उनके सामने रखे, तो सिया ने अपनी सफाई में एक अजीब दलील दी।

सिया ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने सगाई के बाद केतन को साफ-साफ कह दिया था कि वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। उसने शादी करने से पूरी तरह इनकार किया था। सिया के मुताबिक, इसके बावजूद केतन नहीं माना और लगातार शादी की तैयारियों में लगा रहा।

केतन का परिवार राजस्थान के उदयपुर में एक आलीशान पैलेस बुक कर चुका था, जिस पर 17 करोड़ रुपये खर्च होने थे। मेहमानों को लाने के लिए दो चार्टर्ड प्लेन तक बुक थे। सिया का दावा है कि केतन के इसी अड़ियल रवैये के कारण वह डिप्रेशन में थी, हालांकि पुलिस इस थ्योरी को महज एक बहाना मान रही है।

Ketan Agrawal Murder Case
होने वाले पति को खाई में धकेला, फिर इंस्टा पर किया ड्रामा! कौन है कातिल सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी?
होने वाले पति को खाई में धकेला, फिर इंस्टा पर किया ड्रामा! कौन है कातिल सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी?

केतन हत्याकांड में अब किस तीसरे शख्स की हुई एंट्री, नौकर के फोन से रची गई साजिश

इस मर्डर मिस्ट्री में अब एक तीसरे किरदार की भी एंट्री हुई है। पुणे पुलिस ने चेतन चौधरी की दुकान पर काम करने वाले नीरज नाम के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। नीरज पिछले 3 साल से चेतन के साथ काम कर रहा है। पुलिस को जांच में पता चला है कि 18 जून को जब चेतन वारदात को अंजाम देने के लिए लोहगढ़ किला गया था, तो वह अपना खुद का मोबाइल फोन दुकान पर ही छोड़ गया था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। इसके बजाय वह नीरज का मोबाइल फोन अपने साथ ले गया था।

पुलिस को पूरा शक है कि चेतन ने रास्ते में और किले के पास पहुंचकर इसी फोन के जरिए सिया से लगातार संपर्क बनाए रखा था। अब पुलिस नीरज से यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उसे इस पूरी साजिश की पहले से जानकारी थी या चेतन ने उसका इस्तेमाल अनजाने में किया।

31 मई से 18 जून:केतन अग्रवाल हत्याकांडकी टाइमलाइन

पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल की निगरानी में चल रही इस जांच में सिया के पिछले सारे मंसूबे बेनकाब हो गए हैं। केतन को खत्म करने की पूरी टाइमलाइन बेहद डरावनी है।

31 मई (पहला ख्याल): सगाई के बाद केतन अक्सर सिया को घुमाने ले जाता था। केतन को ट्रैकिंग का शौक था, इसलिए वह सिया को लोहगढ़ किले की चोटी पर ले गया। वहां केतन को एक खतरनाक ढलान पर बैठा देखकर पहली बार सिया के दिमाग में उसे धक्का देकर अपनी जिंदगी से हमेशा के लिए हटाने का विचार आया था।

5 जून (पासपोर्ट की चोरी): केतन ने सिया और अपनी बहन के साथ इंडोनेशिया के बाली जाने का पूरा प्लान बनाया था। सिया उसके साथ विदेश नहीं जाना चाहती थी, इसलिए उसने चुपके से केतन का पासपोर्ट अपने पास छुपा लिया ताकि फ्लाइट छूट जाए और ट्रिप कैंसिल हो जाए।

14 जून (सांप वाला झूठा नाटक): सिया दोबारा जिद करके केतन को उसी किले पर ले गई। वहां उसने केतन को पीछे से खाई में धक्का दे दिया, लेकिन एक मजबूत पेड़ की टहनी हाथ में आ जाने से केतन की जान बच गई। जब केतन ने पूछा कि ऐसा क्यों किया, तो सिया ने रोने का नाटक करते हुए कहा कि वहां एक जहरीला सांप था और वह उसे बचा रही थी। सीधे दिल के केतन ने घर आकर सबको बताया कि सिया की वजह से आज वह जिंदा है।

18 जून (काली साजिश का अंत): 19 जून को सिया का जन्मदिन था, जिसके लिए केतन ने महाबलेश्वर में एक बेहद आलीशान रिजॉर्ट बुक किया था। लेकिन सिया ने उससे पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट का बहाना बनाया और केतन को फिर लोहगढ़ किले पर बुला लिया। इस बार ब्वॉयफ्रेंड चेतन भी घात लगाकर पीछे खड़ा था। जैसे ही केतन वादियों को देखने के लिए झुका, दोनों ने मिलकर उसे नीचे धकेल दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियों को डिजिटल सबूतों के साथ कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+